G-LDSFEPM48Y

अब नहीं होंगे विवाह, नए साल में जून तक इतने शुभ मुहूर्त

इंदौर। शुभ विवाह व मांगलिक कार्य एक माह तक नहीं होंगे, क्योंकि 15 दिसंबर रविवार से खरमास शुरू हो रहा है। इसमें शुभ कार्य नहीं होते हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मां चामुंडा दरबार के पुजारी पंडित रामजीवन दुबे ने बताया कि पंचांग की गणना के अनुसार 15 दिसंबर से एक माह तक शादी-विवाह सहित सभी मंगल कार्य नहीं होंगे। 16 दिसंबर को बुध वृश्चिक राशि में मार्गी होंगे।

पंडित विनोद गौतम ने बताया कि जब सूर्य धनु राशि में रहता है, उस समय को खरमास कहते हैं। खरमास में शादी-विवाह, मुंडन, जनेऊ, गृह प्रवेश आदि जैसे शुभ कार्य नहीं होते हैं।

सूर्य का धनु राशि में प्रवेश

  • 15 दिसंबर से खरमास लग रहा है। इस दिन सूर्य रात 10:19 बजे धनु राशि में प्रवेश करेंगे और 30 दिनों तक यानी 15 जनवरी तक इसी राशि में रहेंगे। जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे, तब खरमास खत्म हो जाएगा।
  • मान्यता है कि इस समय किए जाने वाले कार्यों में स्थायित्व में कमी मानी जाती है। इसलिए विवाह, गृह प्रवेश, नए व्यापार या किसी प्रकार की नई शुरुआत पर रोक है। इस दौरान धार्मिक ग्रंथों का पाठ और साधना शुभ फल देने वाली मानी जाती है।
  • दिसंबर में अब शनिवार और रविवार दो दिन ही शुभ मुहूर्त हैं। इन दो दिनों में भोपाल में 500 से अधिक विवाह होंगे। इसके लिए शहर के मैरिज गार्डन, होटल, शादी हाल बुक हो चुके हैं।

नए वर्ष में ये शुभ मुहूर्त

16 जनवरी से विवाह के शुभ मुहूर्त सहित अन्य मंगल कार्य शुरू होंगे।

  • जनवरी : 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 29 व 30
  • फरवरी : 2, 3, 6, 11, 12, 14, 16, 18, 19, 20, 21, 23, 25
  • मार्च : 1, 2, 3, 5, 6, 7 व 12
  • अप्रैल में 14, 16, 18, 19 , 20, 21, 23, 25, 29 व 30
  • मई : 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10,11, 14, 16, 17, 18, 22, 23, 27 व 28
  • जून : 1, 2, 4 व 6
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!