الرئيسيةप्रदेशइंदौरइंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या 8724 पहुंची, स्पेशल फ्लाइट से अबूधाबी...

इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या 8724 पहुंची, स्पेशल फ्लाइट से अबूधाबी से इंदौर पहुंचे 64 यात्री होटल में क्वारेंटाइन

इंदौर। जिले में अगस्त के महीने में कोरोना ब्लास्ट जारी है। कोरोनाकाल में पहली बार रविवार को मरीजों का आंकड़ा 208 पर पहुंचा। इससे पहले 14 अप्रैल को 206 मरीज मिले थे। 16 अप्रैल को भी प्रशासन ने 244 मरीज बताए थे, वे दिल्ली की टेस्ट रिपोर्ट और दो दिन के बैकलॉग को एक साथ देने से आए थे। इसके साथ ही अगस्त के सिर्फ 9 दिन में ही मरीजों की संख्या 1276 हो गई है, जबकि कुल मरीज 8724 हो गए हैं। 
 
रविवार को पॉजिटिव रेट 8.32 पर पहुंच गया। इसी बीच वंदे भारत मिशन के तहत रविवार रात स्पेशल फ्लाइट अबूधाबी से इंदौर पंहुची। फ्लाइट में कुल 114 यात्री आए हैं। इनमें 64 इंदौर के हैं। सभी की विमानतल पर ही स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद बाहर के यात्री अलग-अलग जिलों के लिए रवाना हो गए। ये सभी कोरोना संकट के चलते लंबे समय से विदेश में ही फंसे हुए थे। इंदौर के सभी यात्रियों को होटल में क्वारेंटाइन किया गया है। 
 
अगस्त की बात करें तो शुरुआत से ही मरीजों की संख्या बढऩे का सिलसिला शुरू हो गया। सिर्फ  शुक्रवार, शनिवार और रविवार के मरीज जोड़ें तो 565 हो जाते हैं। सिर्फ 2 और 3 तारीख को मरीजों की संख्या दहाई में थी, बाकी दिन 100 से अधिक ही मरीज मिले हैं। रविवार रात 2498 मरीजों की रिपोर्ट आई। इसमें 2274 मरीज निगेटिव पाए गए। 16 रिपीट पॉजिटिव रहे। 
 
जिले में अब तक 1 लाख 57 हजार 63 मरीजों के सैंपल जांचे जा चुके हैं। संक्रमित पाए गए 8724 मरीजों में 5961 कोरोना को मात देकर अपने घर लौट चुके हैं। वहींए 333 मरीज की जान जा चुकी है। अभी भी अलग-अलग अस्पतालों में 2430 मरीज भर्ती हैं। होटल, गार्डन में क्वारेंटाइन 5555 लोग घर लौट चुके हैं। कनफेक्शनरी कारोबारी के परिवार में 7 पॉजिटिव, सुभाष नगर में एक ही घर में 8 मरीज मिले। 
 
रविवार को मां विहार कॉलोनी में स्थित एक कन्फेक्शनरी कारोबारी के परिवार में 7 लोग संक्रमित हो गए। इनके परिवार के और भी दो-तीन घर हैं, जहां सैंपलिंग की गई है। सुभाष नगर के एक घर से भी 8 पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा मांगलिया में 9 ओल्ड पलासिया में 7, गोकुल रेसीडेंसी रेसकोर्स रोड में 6, मारुति नगर, लवकुश,वीणा नगर में 10, महेश नगर में 4, गिरधर नगर गीता भवन में 4, वसंत विहार में 3 और बायपास की अलग-अलग टाउनशिप में भी मरीज सामने आए हैं।
RELATED ARTICLES

ترك الرد

من فضلك ادخل تعليقك
من فضلك ادخل اسمك هنا

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!