डेढ़ साल के बच्चे की बालकनी से गिरने से हुई मौत

इंदौर। इंदौर में डेढ़ साल का बच्चा 15 फीट ऊंची बालकनी से गिर गया। सोमवार देर रात अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। वह बड़े भाई के साथ खेल रहा था। पहली मंजिल की बालकनी से झांकते हुए बच्चा नीचे गिर गया। तीन साल का बड़ा भाई घबराकर रोने लगा। इस दौरान मां किचन में खाना बना रही थी। सड़क पर खेल रही पड़ोस में रहने वाली बच्ची ने उसे उठाया। उसने ही बच्चे की मां को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। ​​​​​शिवधाम कॉलोनी में रहने वाले डेढ़ साल के शशांक सूर्यवंशी की पहली मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पिता ने बताया कि शशांक अपने तीन साल के भाई लक्ष्य के साथ बाहर के कमरे में खेल रहा था। बच्चे ने जिंदगी के लिए 18 घंटे से भी ज्यादा संघर्ष किया, लेकिन हार गया

 

 

कनाड़िया पुलिस के मुताबिक बच्चों की मां किचन में खाना बना रही थी। इसी दौरान शशांक खेलते हुए बालकनी की तरफ चला गया। यहां नीचे झांकने लगा और वह गिर गया। नजदीक ही किराना दुकान संचालक की 15 साल की बेटी सड़क पर खेल रही थी। उसने शशांक को उठाया। तब बच्चा बेसुध था और उसके सिर से खून बह रहा था। उसने शशांक की मां को आवाज लगाई।

 

मौसी कंचन के मुताबिक शशांक का सीटी स्कैन और बाकी सभी रिपोर्ट नॉर्मल आई थी। रात में उसे अचानक उल्टियां होने लगीं। बाद में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे इंजेक्शन लगाया था। इसके बाद उसे होश ही नहीं आया। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन के ओवरडोज के चलते बच्चे की मौत हुई है। उसके होंठ पर पांच टांके आए थे। पुलिस के मुताबिक बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने पर आगे कार्रवाई की जाएगी। इधर, अस्पताल प्रबंधन का पक्ष अभी नहीं मिल सका है।​​​​​​​ सूर्यवंशी ​​​​​​​परिवार मूल रूप से सागर का रहने वाला है। चार माह पहले ही वह इंदौर में काम के सिलसिले में आए थे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!