भोपाल।भोपाल में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 साल की छात्रा से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा से एक साल छोटे प्रेमी ने घर में घुसकर छात्रा से रेप किया। छात्रा की छोटी बहन ने यह देखकर मां को इसके बारे में बता दिया। आरोपी करीब 2 साल से छात्रा के संपर्क में था। पुलिस ने बाल आपचारी को अभिरक्षा में लेकर बाल न्यायालय में पेश कर दिया।
जानकारी के अनुसार बात दे बागसेवनिया में रहने वाली 17 साल की लड़की कक्षा 10वीं में पढ़ती है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर वह और उसकी छोटी बहन घर पर थी। मां काम पर गई थीं। इसी दौरान 16 साल का उनका परिचित बरखेड़ा पठानी से उससे मिलने घर आ गया। छोटी बहन खेलने बाहर चली गई। इसका फायदा उठाकर वह उससे छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी देते हुए उससे दुष्कर्म किया। इसी दौरान मां भी घर पहुंच गई। लड़के को घर पर देखकर मां ने नाराजगी जताई। मां को देखकर वह उसे छोड़कर भाग गया।
वही, बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म होते छोटी बहन ने देख लिया था। उसने घर पहुंची मां को इसके बारे में बता दिया। मां ने बड़ी बेटी से इसके बारे में पूछा, तब जाकर मामले का खुलासा हो पाया। पुलिस ने देर राज आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया था। छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसका रिश्तेदार है। इसी कारण उसका घर पर आना-जाना था। करीब दो साल से वे एक दूसरे के ज्यादा करीब आ गए थे। वह अक्सर मां की अनुपस्थिति में घर आता था। आरोपी को उसने जबरन दुष्कर्म किया
Recent Comments