OnePlus Pad Lite: वनप्लस ने आखिरकार भारतीय बाजार में अपना सबसे सस्ता टैबलेट लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट का नाम है OnePlus Pad Lite जिसे Oppo Pad SE का रीब्रांडेड वर्जन माना जा रहा है। कंपनी ने इसे उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो कम बजट में दमदार फीचर्स चाहते हैं। यह टैबलेट सीधे तौर पर Redmi Pad 2 को टक्कर देगा। यह टैबलेट 1 अगस्त दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे Amazon और OnePlus की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।
स्टोरेज और कनेक्टिविटी का भरपूर ऑप्शन
OnePlus Pad Lite को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। पहला वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है जो केवल Wi-Fi सपोर्ट करता है। वहीं दूसरा वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है जिसमें Wi-Fi के साथ-साथ LTE सपोर्ट भी मिलेगा। इसकी शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है जबकि टॉप मॉडल की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है।

लॉन्च ऑफर और कीमत में जबरदस्त छूट
वनप्लस अपने नए टैबलेट पर धमाकेदार छूट भी दे रहा है। लॉन्च ऑफर के तहत 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऐसे में यह टैबलेट शुरुआती कीमत में केवल 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह टैबलेट सिर्फ एक कलर ऑप्शन Aero Blue में मिलेगा जो इसे स्टाइलिश लुक देता है।
बड़ी डिस्प्ले और दमदार बैटरी
OnePlus Pad Lite में 11 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है जिसकी रेजोलूशन 1920×1200 पिक्सल है और ब्राइटनेस 500 निट्स तक जाती है। इसमें 9340mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बड़ी स्क्रीन और पावरफुल बैटरी इस टैबलेट को पढ़ाई और एंटरटेनमेंट दोनों के लिए बेहतरीन बनाते हैं।
परफॉर्मेंस और सिक्योरिटी में भी कोई समझौता नहीं
यह टैबलेट MediaTek Helio G99 प्रोसेसर पर काम करता है जो कि एक मिड-रेंज प्रोसेसर है लेकिन मल्टीटास्किंग के लिए काफी सक्षम है। इसमें फेस अनलॉक की सुविधा दी गई है जिससे सिक्योरिटी का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इसके अलावा इसमें चार स्पीकर्स, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट, और 5MP का फ्रंट और रियर कैमरा भी मिलता है।


