Oppo Find X9 Ultra: ओप्पो एक बार फिर से मोबाइल फोटोग्राफी की दुनिया में तहलका मचाने की तैयारी में है। इस साल के अंत तक ओप्पो Find X9 Ultra लॉन्च हो सकता है जो ओप्पो Find X8 Ultra का सक्सेसर होगा। Find X8 Ultra में पहले से ही पांच रियर कैमरे थे जिनमें दो टेलीफोटो लेंस शामिल थे। लेकिन यह मॉडल भारत में लॉन्च नहीं हुआ था। अब उम्मीद की जा रही है कि X9 Ultra में और भी ज्यादा एडवांस कैमरा फीचर्स होंगे जिनमें 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और ड्यूल पेरिस्कोप लेंस शामिल हो सकते हैं।
Hasselblad से साझेदारी का असर दिखेगा
टेक टिप्स्टर Digital Chat Station ने Weibo पर दावा किया है कि Find X9 Ultra में Hasselblad के साथ मिलकर तैयार की गई नई इमेजिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग होगा। ओप्पो और Hasselblad ने हाल ही में अपने साझेदारी को आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। इसका सीधा मतलब यह है कि इस स्मार्टफोन में Hasselblad द्वारा सपोर्टेड एक्सटर्नल फोटोग्राफी किट मिल सकती है। Vivo X200 Ultra और Xiaomi 15 Ultra जैसे फोनों में भी ऐसे एक्सटर्नल किट देखे जा चुके हैं।

ड्यूल 200MP कैमरे और एडजस्टेबल लेंस होंगे खास
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Find X9 Ultra में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें दो 200MP कैमरे और दो 50MP पेरिस्कोप लेंस होंगे। खास बात यह है कि पेरिस्कोप लेंस में एडजस्टेबल फोकल लेंथ दी जा सकती है जिससे प्रोफेशनल लेवल की फोटोग्राफी संभव हो सकेगी। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में नया Snapdragon 8 Gen 3 Elite 2 प्रोसेसर भी हो सकता है जो इसे और भी पावरफुल बनाएगा।
शानदार डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस की उम्मीद
Find X9 Ultra में फ्लैट 1.5K डिस्प्ले होने की संभावना है जो कि बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस देगा। ओप्पो हमेशा से ही डिस्प्ले क्वालिटी में आगे रहा है और इस बार भी हाई ब्राइटनेस और स्मूद रिफ्रेश रेट की उम्मीद की जा रही है। इसके साथ Snapdragon 8 Elite 2 प्रोसेसर फोन को मल्टीटास्किंग और गेमिंग में जबरदस्त परफॉर्मेंस देगा।
MagSafe जैसी चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी होगी लॉन्च
टिप्स्टर का यह भी कहना है कि ओप्पो MagSafe जैसी वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। यह 50W AirVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करेगी और फोन के पीछे एक 0.2mm की मैग्नेटिक रिंग होगी जिससे चार्जिंग की स्पीड पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह फीचर iPhone की तरह कनेक्टिविटी और चार्जिंग दोनों में आसानी देगा। हालांकि इसकी लॉन्च डेट अभी तक स्पष्ट नहीं की गई है लेकिन उम्मीद है कि यह भी जल्द सामने आएगी।


