الرئيسيةएमपी समाचारएमपी के 12 जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाढ़...

एमपी के 12 जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ की चेतावनी

भोपाल: मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 12 जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और मैहर जैसे जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही इन जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति भी पैदा हो सकती है।

एमपी के इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

इसके अलावा, सतना, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर और पांढुर्ना जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भी भारी वर्षा के कारण जलभराव और अन्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

बाढ़ का खतरा

मौसम विभाग ने विशेष रूप से सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, दक्षिणी रीवा, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, पूर्वी उमरिया, उत्तरी मंडला, दक्षिणी डिंडोरी और उत्तर पूर्वी बालाघाट में बाढ़ जैसी स्थिति की चेतावनी दी है। यहां मध्यम से हल्की बाढ़ की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

भोपाल में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी भोपाल में भी हल्की बारिश की संभावना है। सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार से लगभग 1 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले 24 घंटों में भोपाल में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

2 दिन का भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि 17 सितंबर की सुबह से लेकर 18 सितंबर की सुबह तक विदिशा, रायसेन, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, रीवा, सतना, उमरिया, कटनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस अवधि में भोपाल में भी भारी वर्षा की संभावना है।

सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने नागरिकों को सावधान रहने की सलाह दी है। इन जिलों में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश के चलते जलभराव, सड़कें बंद होने और यातायात बाधित होने की स्थिति बन सकती है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को बाढ़ से बचने के लिए तैयार रहना चाहिए, खासकर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

RELATED ARTICLES

ترك الرد

من فضلك ادخل تعليقك
من فضلك ادخل اسمك هنا

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!