G-LDSFEPM48Y

शुतुरमुर्ग ने दिए एक साथ 19 अंडे, चिड़ियाघर प्रबंधन ने किया ये बड़ा इंतजाम 

इंदौर।इंदौर के जू में दोहरी खुशिया आई है। जिसमें मादा शुतुरमुर्ग ने करीब 19 अंडे दिए हैं। वहीं दूसरी ओर राजहंस के यहां भी एक हफ्ते पहले नया मेहमान आया है। शुतुरमुर्ग को हैदराबाद से लेकर आया गया था। जबकि राजहंस न्यूजीलैड से हैदराबाद होते हुए इंदौर पहुंचा था।

 

जू प्रबधंन प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि साढ़े तीन साल पहले दुनिया के सबसे बड़े पक्षी शुतुरमुर्ग का एक जोड़ा इंदौर के जू में आया था। अफ्रीकी नस्ल के इस जोड़े को देखने दर्शक दूर से आते हैं। मादा ने अपने कुनबे को बढ़ाने के लिये करीब 19 अंडे दिए हैं। जू में शुतुरमुर्ग के जोड़े के खाने-पीने के साथ वर्तमान में उनके रहन सहन पर भी ध्यान दिया जा रहा है। अंडों को भी विशेष एहतियात के साथ रखा गया है, ताकि कोई दूसरा पक्षी या जानवर उन्हें नुकसान न पहुंचा सके।

 

पक्षी प्रेमी ने दिया था गिफ्ट, तब थी कीमत चार लाख पक्षी प्रेमी नंदकिशोर रेड्डी ने इस जोड़े को चिड़ियाघर को दिया इसके पहले वह विदेशी तोते को भी जू प्रबधंन को दे चुके थे। शुतुरमुर्ग की नस्ल अफ्रीका में ज्यादा पाई जाती है। यहां से कई देश इन्हें ले जाकर अपने पार्क में छोड़ते है। जू प्रंबधन के मुताबिक एक सप्ताह पहले न्यूजीलैंड से आए राजहंस के जोड़े ने भी अपना परिवार बढ़ाया है। उनके बीच भी एक नया मेहमान आ गया है। डेढ़ साल पहले इसे भी हैदराबाद से इंदौर लेकर आया गया था। वहां न्यूजीलैंड से इसे बुलाया गया था। राजहंस वहां ज्यादा देखे जाते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!