राशि। ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर का बहुत अधिक महत्व माना जाता है। क्योंकि जब भी कोई ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। कई राशियों को शुभ फल मिलते हैं तो कई राशियों को अशुभ परिणाम झेलने पड़ते हैं।
इसी तरह जब ग्रहों के संचार से किसी राजयोग का निर्माण होता है तो इसका असर भी राशियों पर पड़ता है और ये राजयोग कुछ राशियों के अत्यंत शुभकारी माने जाते हैं। इन्हीं राजयोगों में से एक सूर्य और बुध ग्रह के संचार से बनने वाला बुधादित्य राजयोग है। बता दें कि कुंभ राशि में 27 फरवरी 2023 को सूर्य, बुध और शनि की युति होगी। सूर्य और बुध की युति से यहां बुधादित्य योग बनेगा। जो कि कुछ राशियों के लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगी। तो आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वो राशियां
मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग बहुत ही शुभ फलदायी माना जाएगा। बुधादित्य योग की अवधि के दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है साथ ही नौकरी में कोई बड़ा पद मिल सकता है। इस दौरान आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी साथ ही आये में भी वृद्धि होगी। धन लाभ के सुगम योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर समय अनुकूल रहेगा।
मिथुन राशि: इस राशि वाले जातकों के लिए बुधादित्य योग अत्यंत लाभकारी माना गया है। कई दिनों से रुके हुए कार्य पूरे होंगे, लंबे समय से अलग कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं तो वह पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और जमीन-जायदाद या जमीन में निवेश करने जा रहे हैं तो यह समय आपके लिए अच्छा है।
कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए यह बुधादित्य योग लाभ देगा। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। सेहत में अच्छे बदलाव हो सकते हैं। आपका शरीर ऊर्जा से भरपूर रहेगा। विद्यार्थियों की एकाग्रता में वृद्धि देखी जा सकती है।
धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग के दौरान आर्थिक पक्ष में भी सुधार देखा जा सकता है। इस दौरान आपके परिवार के किसी सदस्य को अच्छी नौकरी मिल सकती है। लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। हालांकि उन लोगों को थोड़ा सावधान रहने की सलाह दी जाती है, जिन्हें डस्ट एलर्जी की समस्या रहती है।
कुंभ राशि: कुंभ राशि को जातकों के लिए इस युति में बहुत लाभ मिलेगा। आपका प्रमोशन होने की संभावना बढ़ रही है। इस समय आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। अगर आप विदेश में अपना व्यापार कर रहे हैं तो वहां से आपको दोगुना मुनाफा मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, इस समय आपको आंखों और पेट में परेशानी हो सकती है
Recent Comments