G-LDSFEPM48Y

राहु के गोचर से अक्टूबर तक इन राशि वालों की रहेगी मौज

राशि। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु और केतु ग्रह डेढ़ साल में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। ये दोनों ग्रह हमेशा ही वक्री चाल चलते हैं और इन्हें मायावी ग्रह माना जाता है। राहु ने 12 अप्रैल 2023 को मेष राशि में प्रवेश किया था। वे अभी इसी राशि में संचरण कर रहे हैं। यहां वे 30 अक्टूबर तक रहेंगे। इसके बाद वे गुरु के स्वामित्व वाली मीन राशि में चले जाएंगे। राहु हमेशा खराब फल नहीं देते हैं। राहु जब भी किसी जातक की कुंडली में मजबूत स्थिति में होते हैं तो उसे जबरदस्त लाभ देते हैं। मेष राशि में राहु के संचरण से कुछ राशि वालों को अक्टूबर तक जमकर लाभ होने वाला है।

कुंभ राशि
राहु कुंभ राशि की गोचर कुंडली के तीसरे भाव में बैठे हुए हैं। जिससे इस राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार और कारोबार में जमकर लाभ होने वाला है। नौकरी में बदलाव की संभावना है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के छठे भाव में राहु आकर विराजमान हुए हैं। लिहाजा इस दौरान इन राशि वालों को नौकरी में शानदार परिणाम देखने को मिलने वाले हैं। इंक्रीमेंट या प्रमोशन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

सिंह राशि
सिंह राशि के 10वें भाव में राहु विराजमान हैं। इस दौरान इन राशि वालों को नौकरी में फायदा हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। शिवलिंग का जलाभिषेक करें। नया घर खरीद सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे।

कर्क राशि
कर्क राशि के 10वें भाव यानी कर्म भाव में राहु बैठे हैं। इस अवधि में कर्क राशि के जातक अपने हर कार्य को दिलचस्पी से करेंगे। आर्थिक लाभ हो सकता है। नौकरी बदलने के लिए ये समय उत्तम है। आईटी सेक्टर वालों को इस दौरान काफी लाभ होगा। कुत्ते को दूध और रोटी देने से फायदा मिलेगा। धन-दौलत में बढ़ोतरी होगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!