26.3 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

पेट्रोलपंपकर्मियों ने डॉक्टर के साथ की मारपीट

Must read

इंदौर। इंदौर में एक पेट्रोलपंप के कर्मचारी उस समय गुंडागर्दी पर उतर आए, जब पंप पर पेट्रोल भरवाने आए एक डाक्टर ने कम पेट्रोल डालने पर आपत्ति ली तो नाराज कर्मचारियों ने डंडे से डाक्टर क पिटाई कर दी। सिर पर डंडे के वार से डाक्टर को गंभीर चोट आई।

 

पुलिस के अनुसार गुमाश्ता नगर निवासी अविनाश विश्वानी एक निजी अस्पताल में डाक्टर है। वे अपने परिवार के साथ होटल में खाना खाने गए थे। वहां से लौटते समय उन्होंने देवास नाका पर पेट्रोल भरवाने के लिए कार रोकी। कम पेट्रोल भरने की बात पर अविनाश की कहासूनी पेट्रोल भर रहे कर्मचारी से हो गई। कर्मचारी नशे में धुत था और वह डाक्टर को गालियां देने लगा। इस बीच कार में बैठी डाक्टर के परिवार की महिला नमिता कर्मचारी को समझाने लगी, लेकिन नशे में कर्मचारी गालियां बकता रहा और डंडा लेकर डाक्टर को पिटने लगा। इसके बाद पंप का एक अन्य कर्मचारी भी डाक्टर से विवाद करने लगा और कार के कांच फोड़ दिए। डाक्टर ने विरोध किया तो दोनो कर्मचारी डंडों से उन्हें पिटने लगे।

 

अंसतुलित होकर डाक्टर जमीन पर गिरे और डंडे का एक वार उनके सिर पर लगा और खून बहने लगा। नमिता ने जैसे-तैसे डाक्टर को कर्मचारियों से बचाया। इसके बाद फरियादी शिकायत करने लसुड़िया थाने पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पेट्रोल पंप एक आईएएस अफसर के रिश्तेदार का बताया जा रहा है और वहां पहले भी विवाद होते रहते है।

 

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!