26.3 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

PM मोदी केदारनाथ में,तो बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना करेंगे शिवराज

Must read

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ मंदिर पहुंचे हैं इस दौरान यहां से देश के ज्योतिर्लिंगों और प्रमुख शिव मंदिरों में इसका लाइव प्रसारण हो रहा है। इसके साथ ही 12 ज्योतिर्लिंगों के एक साथ दर्शन और पूजन होने जा रहा है। मध्य प्रदेश के 100 से अधिक मंदिरों में लाइव प्रसारण हो रहा है। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा महाकाल मंदिर में पूजन किया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर, कैलाश विजयवर्गीय ओंकारेश्वर मंदिर और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना के ककनमठ मंदिर से कार्यक्रम में जुड़ रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ से कई बड़े ऐलान कर सकते हैं। देशभर के बड़े शिवालयों में केदारनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जा रहा है।

 

बात दे ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में बड़ी एलईडी लगाकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जा रहा है। इस मौके पर मौजूद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, खंडवा के नवनिर्वाचित सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, मांधाता विधायक नारायण पटेल सहित भाजपा नेता, संत व सन्यासी मौजूद हैं।

 

केदारनाथ में आयोजित कार्यक्रम का खंडवा रामेश्वर कुंड क्षेत्र में भी सीधा प्रसारण किया गया। इसमें वन मंत्री विजय शाह, विधायक देवेंद्र वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश डोंगरे, राजेश तिवारी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रधानमंत्री के भाषण से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामेश्वर आम्रकुंज स्थित प्राचीन मंदिरों के दर्शन किए। यहां पर अस्थाई रूप से बनाए गए 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर श्रीराम मंदिर और गुप्तेश्वर मंदिर में दर्शन किए।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!