PM नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को आएंगे MP 

भोपाल।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 अक्टूबर को उज्जैन आएंगे। ये जानकारी खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में दी। मोदी यहां महाकालेश्वर दर्शन करेंगे।

 

इसके बाद महाकाल विस्तारीकरण योजना के तहत पहले फेज में तैयार महाकाल पथ, रुद्र सागर और यूडीए के यात्री सुविधा केंद्र का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद महाकाल कॉरिडोर को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इससे पहले PM इसी साल जून में आने वाले थे, लेकिन तब पंचायत और निकाय चुनाव के कारण आचार संहिता लगने से प्रधानमंत्री का उज्जैन दौरा रद्द हो गया।

 

जानकारी के अनुसार बात दे मोदी महाकाल मंदिर दर्शन करेंगे और 750 करोड़ की लागत से बने महाकाल कॉरीडोर, फेसिलिटी सेंटर सहित महाकाल विस्तारीकरण के तहत अन्य कार्यों का लोकार्पण करेंगे। महाकाल मंदिर विस्तारीकरण को लेकर फेस-1 को लेकर चल रहे कई काम पूरे हो चुके हैं। हालांकि मंदिर परिसर में अभी काम चल रहा है। इनके पूर्ण होने में समय लगेगा। लोकार्पण के बाद महाकाल कॉरिडोर को जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!