गर्लफ्रंड की हत्या करने वाला बॉयफ्रेंड को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्वालियर। 10 दिन पहले प्रेमिका सीता थापा की चाकुओं से गोदकर हत्या करने वाला शेरू थापा मिल गया है। उसने प्रेमिका को कत्ल करने की हामी भरी है। खुलासा किया प्रेमिका के चाल चलन पर शका तो था। जब उसने रूखा व्यवहार किया तो सनक गया। तय कर लिया उसे मार देगा। सीता का कत्ल करने से पहले छक कर शराब पी। फिर उससे आर पार की बात करने आया था। सीता ने उसे फिर दुत्कार दिया तो उसकी रसोई से चाकू उठाकर दनादन घोंप दिए। आखिरी वार का चाकू उसकी पीठ में धंसा छोडकर भाग गया। पीएचई कॉलोनी में राजीव आवास के फ्लैट नंबर 10 में 27 फरवरी की रात को सीता थापा की हत्या का राज खुल गया है। सीता का कातिल उसका प्रेमी शेरू थापा निकला है। हालांकि सीता की लाश मिलने के बाद से शेरू पर ही शक था।

10 दिन पुलिस को छकाने के बाद बुधवार को शेरू मिल गया। उसने पूछताछ में खुलासा किया सीता पिटों पार्क की रहने वाली थी। उसकी शादी रामपुरी मौहल्ला में हुई थी। वहीं उससे मुलाकात हुई। दोनों में इश्क हुआ तो सीता पति को छोडकर उसके साथ लिव इन में थी।

पीएचई कॉलोनी में फ्लैट भी सीता का था। इसलिए शेरू के साथ यहां आ गई। यहां दोनो दंपति बनकर रहते थे। लॉकडाउन में होटल बंद हो गए तो शेरू का शेफ का काम ठप हो गया। शराब की लत थी। नशे के लिए पैसा भी सीता से मांगता था। बेरोजगार होने पर सीता का उसके प्रति रवैया भी बदल गया। हत्यारोपी ने बताया सीता ब्यूटी पार्लर पर काम करती थी, उसे यह पंसद नहीं था। शक था वहां किसी से सीता की नजदीकि है। इसलिए उसे रोकता था। वह सुनती नहीं थी। इसलिए दोनों में झगड़ा होता था। हत्या से पहले भी सीता ने उसकी बेइज्जती की थी इसलिए वह सनक गया था। घटना वाले दिन दोस्तों के साथ सिरोल में शराब पार्टी मनाई। वहां छक कर शराब पी। सीता के पास आया तो उसने दुत्कार दिया।सीता का रवैया बुरा लगा तो चाकुओं से गोद दिया। हत्या कर झांसी और आगरा दुबका रहा इंदौर भागने की फिराक में था। प्रेमिका की हत्या करने वाला गिरफ्तार किया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। गुरूवार को उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!