ग्वालियर। शहर की विश्वविद्यालय पुलिस और क्राइम ब्रांच ने कलेक्ट्रेट के नजदीक चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस सिलसिले में 6 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इनमें 5 महिलाएं हैं, जबकि एक युवक है। पकड़ी गई युवतियों में चार लड़की दिल्ली की रहने वाली है। जबकि एक ने अपना घर कोलकाता में बताया है।
पुलिस ने फिलहाल इन सभी को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। महिलाएं द्वारा बताए गए अपने पते ठिकाने की भी पुलिस द्वारा तस्दीक की जा रही है पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इन लड़कियों से मिलने कौन-कौन लोग यहां आते थे अथवा लड़कियां लोगों के ठिकानों पर जाती थी पुलिस को कुछ लोगों के नाम पता लगे हैं ,जो इन लड़कियों को किसी अनुबंध के तहत ग्वालियर लाए थे उनकी भी तलाश की जा रही है।