पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, इस दौरान पुलिस ने 10 युवतियों सहित 18 लोगों को किया गिरफ्तार

अलवर | जिले के सदर इलाके के होटलों में दबिश देकर सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने 10 युवतियों सहित 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि तीन होटलों में दबिश देकर युवक-युवतियों को कमरे से संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस युव​क-युवतियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को ​मुखबिर के हवाले सूचना मिली थी कि सिलीशेड झील इलाके के होटलों में लंबे समय से देह व्यापार का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन होटलों में दबिश दी। पुलिस ने होटलों के कमरों से 10 युवतियों और 8 युवकों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!