पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली, ये है पूरा मामला

खंडवा। खंडवा में एक पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। मामला, संत सिंगाजी थर्मल पावर प्लांट की शिवरिया टाउनशिप का है। यहां तैनात विशेष बल के जवान अनुजसिंह पिता शत्रुघ्नसिंह भदौरिया (28) निवासी भिंड ने शुक्रवार देर रात एसएलआर गन से चेहरा भुन लिया। घटना के बाद से मूंदी पुलिस जांच में जुटी है।

 

जानकारी के अनुसार बात दे पुलिसकर्मी के सुसाइड के बाद प्लांट क्षेत्र में सनसनी मची हुई है। जानकारी के मुताबिक, आरक्षक अनुजसिंह भदौरिया को सितंबर 2022 में थर्मल पावर प्लांट पर ड्यूटी थी। तब से वह शिवरिया टाउनशिप में परिवार के साथ रहा था। परिवार में पत्नी और एक बेटा-एक बेटी है। दो दिन पहले ही वह पत्नी, बच्चों को मायके छोड़कर आया था। प्रारंभिक तौर पर पारिवारिक कलह में सुसाइड करना बताते हैं। शुक्रवार को वह रात 10 बजे ड्यूटी पर आया था। रात 12 बजे के करीब आरक्षक अनुजसिंह एसएलआर गन से जबड़े को उड़ा दिया। मूंदी पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!