राष्ट्रपति मुर्मू ने देखी आमिर की फिल्म Sitare Zameen Par, कहा – समाज को जोड़ने वाला सिनेमा यही है

बीते शुक्रवार रिलीज़ हुई आमिर खान की फिल्म ‘Sitare Zameen Par’ अब केवल एक फिल्म नहीं रह गई बल्कि यह एक समाजिक आंदोलन की तरह देखी जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खुद इस फिल्म को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में देखा और इसकी तस्वीरें अपने X अकाउंट पर साझा कीं। उन्होंने लिखा कि यह फिल्म न्यूरोडाइवर्जेंट लोगों की असल जिंदगी को दिखाती है और यह विविधता, समानता और समावेशन का संदेश देती है। इस मौके पर आमिर खान भी अपनी टीम के साथ मौजूद थे।

बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर

फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ ने रिलीज़ से पहले ही सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी थीं लेकिन अब इसके कमाई के आंकड़े भी दिल जीत रहे हैं। महज 90 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अब तक 75 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। पहले दिन इसने 10.7 करोड़ की ओपनिंग की थी और फिर शनिवार को 20 करोड़ और रविवार को 27 करोड़ की कमाई कर सबको चौंका दिया। सोमवार और मंगलवार को भी यह 8.5 करोड़ रुपये रोजाना कमा रही है। यह फिल्म जल्द ही सुपरहिट की श्रेणी में आ सकती है।

ओटीटी से दूर रहकर दिखाया थिएटर का दम

आमिर खान ने इस फिल्म को सिर्फ सिनेमाघरों में रिलीज़ करने का फैसला किया है। जहां आजकल हर बड़ी फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर भाग रही है वहीं आमिर ने थिएटर अनुभव को प्राथमिकता दी है। यही कारण है कि दर्शकों को थिएटर तक खींचने में वह सफल रहे हैं।

साउथ को पछाड़ते हुए आमिर का दबदबा

बीते कुछ वर्षों में साउथ इंडस्ट्री बॉलीवुड पर भारी पड़ती नजर आई थी लेकिन अब आमिर खान ने बाज़ी पलट दी है। ‘सितारे ज़मीन पर’ के साथ रिलीज़ हुई धनुष की फिल्म ‘कुबेरा’ भी अच्छी कमाई कर रही है लेकिन अब तक केवल 60 करोड़ का आंकड़ा ही छू सकी है। जहां कुबेरा को पहले दिन 14.75 करोड़ की ओपनिंग मिली थी वहीं आमिर की फिल्म ने कम ओपनिंग के बावजूद वीकेंड पर भारी कमाई की।

‘सितारे ज़मीन पर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक भावना है। यह उन लोगों की आवाज़ है जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। आमिर खान हमेशा से सामाजिक विषयों को अपनी फिल्मों में खूबसूरती से पिरोते आए हैं और इस बार भी उन्होंने अपने अभिनय और निर्देशन से दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। फिल्म के जरिए उन्होंने न केवल मनोरंजन किया बल्कि समाज को एक मजबूत संदेश भी दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!