Friday, April 18, 2025

जेल से बोर्ड परीक्षा देने गए कैदी, पुलिस की मौजूदगी में परीक्षा 

गुना। गुरुवार से एमपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गयी। पहले दिन कक्षा 12 का अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ। इस दौरान जेल में बंद एक महिला कैदी भी परीक्षा देने पहुंची। पुलिस सुरक्षा में उसे जेल वाहन से परीक्षा केंद्र तक लाया गया। वह एक व्यक्ति से मारपीट के आरोप में जेल में बंद है। परीक्षा के बाद उसे जेल वाहन से ही वापस जेल ले जाया गया।

 

बता दें कि 4 फरवरी को शहर के नानाखेड़ी इलाके में एक 30 वर्षीय युवक के साथ मारपीट की गई थी। उस पर आरोप था कि वह घर के सामने रहने वाली एक युवती से छेड़छाड़ करता है। युवती के परिवार ने युवक के हाथ-पैर बांधकर उसे सड़क पर घसीटा था। युवती ने डंडे से उसके साथ मारपीट की थी। काफी देर तक युवती उस पर लाठियां बरसाती रही थी। इसपुरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया था। पुलिस ने मामला डेढ़ कर युवती और उसके परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार किया था।

 

तभी से आरोपी युवती जेल में बंद है। वह कक्षा 12 की छात्रा है। गुरुवार से शुरू हुई बोर्ड परीक्षा में उसे भी पेपर देना था। जेल प्रशासन ने उसे एग्जाम देने की अनुमति दी। शहर के शारदा विद्या निकेतन में उसका परीक्षा केंद्र था। जेल से पुलिस की मौजूदगी में संध्या को एग्जाम दिलाने ले जाया गया। सुबह 8 बजे उसे जेल से बाहर निकाला गया और जेल वाहन से परीक्षा केंद्र पर ले जाया गया। एग्जाम के दौरान पुलिस केंद्र के बाहर पहरा देती रही। पेपर पूरा होने के बाद उसे फिर वाहन से वापस जेल ले जाया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!