22 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

प्रियंका गांधी ने चंबल अंचल में की कई घोषणाएं, शिवराज को बताया भ्रष्ट

Must read

ग्वालियर। ग्वालियर की जनसभा में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने चंबल की ठेठ खड़ी बोली में अपना भाषण शुरू किया और खत्म भी चंबल की बोली में किया। प्रियंका गांधी ने सीएम शिवराज पर हमला बोलते हुए कहा कि मामा की सरकार भ्रष्ट है। 18 साल में कुछ नहीं किया, मंहगाई, बेरोजगारी, लगातार हाे रहे घोटाले, प्रदेश में इतने घोटाले हो चुके हैं कि नाम याद रख पाना मुश्किल है, इन्होंने कुछ नहीं छोड़ा इन लोगों ने तो भगवान महाकाल तक को नहीं छोड़ा है उनकी मूर्तियों में कमीशन खाई है। फिर प्रियंका गांधी ने चंबल की खड़ी बोली में कहा, ‘भाजपा की सरकार जाइवे वाली, कांग्रेस की आइवे वाली।

 

अग्निवीर योजना पर प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे कुछ युवाओं ने बताया कि वो ट्रेनिंग से ही वापस आ रहे हैं, क्योंकि इतनी कड़ी ट्रेनिंग के बाद 4 साल तक ही जॉब मिलेगी। यह हाल हर सेक्टर के युवा का है। अपने चुनिंदा मित्रों को देश के सभी उद्योग धंधे सौंप दिए हैं, सरकारी कंपनियां बेच दी गई हैं।

 

प्रियंका गांधी ने ग्वालियर-चंबल के लोगों से अपील की है कि इस धरती के लोग अन्याय को सहन नहीं करते हैं। देश की सेनाओं में इसी धरती के लोग बॉर्डर पर देश की रक्षा कर रहे हैं। अपने प्राण देश रक्षा में न्यौछावार किए हैं। मैं इस धरती के लोगों से अपील करती हूं कि भ्रष्ट सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंके। सत्ता को नेक इंसान के हाथों में दोगे तो वो भलाई करेगा और गलत इंसान के हाथों में दोगे तो इसी तरह से लूट मचेगी, जैसे अभी मध्यप्रदेश में मची है।

 

प्रियंका गांधी ने ग्वालियर की जनसभा में लोगों से वादा किया कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर 500 रुपए में गैस सिलेंडर, 1500 रुपए प्रति महीना हर महिला को भत्ता मिलेगा। 100 यूनिट तक बिजली फ्री रहेगी, 200 यूनिट तक बिजली बिल आधा होगा। राजस्थान की तरह मध्यप्रदेश में भी पुरानी पेंशन स्कीम लागू करेंगे। शेष रह गए किसानों की कर्ज माफी करेंगे।

 

प्रियंका गांधी ने कहा कि मध्यप्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार और आदिवासी अत्याचारों की खबरें रोज ही मीडिया में सामने आ रही हैं। इसलिए समय आ गया है कि अब आप लोग अपने भविष्य के लिए बड़ा निर्णय करें और सत्ता से उस सरकार को बाहर कर दें जिसके शासन में इस तरह की लूट और अत्याचार मचा हुआ है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!