इन राशियों पर राहु की रहेगी कृपा, मिलेगी धन-दौलत

राशि।ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। ग्रहों को गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। छाया ग्रह राहु का परिवर्तन 12 अप्रैल को हुआ है। राहु ने मंगल ग्रह की राशि मेष में प्रवेश किया है। राहु को विदेश यात्रा, महामारी और राजनीति का कारक माना गया है। राहु के राशि परिवर्तन का प्रभाव कई क्षेत्रों पर दिखाई देगा। आइए जानते हैं राहु गोचर का शुभ प्रभाव किन राशियों को होगा।

 

मेष राशि

राहु का राशि परिवर्तन मेष राशिवालों के लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ के योग बनेंगे। राहु का गोचर 11वें भाव में हुआ है। जिसे इनकम और लाभ का भाव कहा जाता है। इस अवधि में आय में बढ़ोतरी होगी। व्यापारियों को मुनाफा होगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। करियर में अच्छे मौके सामने आएंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए राहु गोचर लाभकारी रहेगा। यह गोचर दशम भाव में हुआ है। जिसे नौकरी का स्थान कहा जाता है। साल 2023 तक नई नौकरी के प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरी पेशा का इंक्रीमेंट होने की पूरी संभावना है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। नए व्यापार शुरू करने की योजना के लिए समय उत्तम है।

मीन राशि 

राहु का गोचर मीन राशि के दूसरे भाव में हुआ है। जिसे पैसा और वाणी का भाव कहा जाता है। इस समय बेशुमार धन-दौलत मिलेगी। करियर में सफलता के योग बनेंगे। नई योजनाओं में सफलता हासिल होगी। शत्रुओं का नाश होगा। निवेश के लिए समय अच्छा है। धन लाभ के योग बनेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!