Rahul Gandhi 55th Birthday: आज कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 19 जून 1970 को दिल्ली में हुआ था। वे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे हैं। राहुल गांधी का बचपन राजनीतिक माहौल में बीता लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई भारत और विदेश दोनों जगह से की। उन्होंने अमेरिका के रोलिंस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और फिर इंग्लैंड की ट्रिनिटी कॉलेज कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से एम.फिल की डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे कुछ समय के लिए लंदन की एक कंसल्टिंग कंपनी ‘मॉनिटर ग्रुप’ में काम करते रहे और फिर भारत आकर मुंबई में एक टेक्नोलॉजी कंपनी ‘Backops Services’ शुरू की।
Birthday greetings to the Leader of the Opposition in the Lok Sabha, Shri Rahul Gandhi. May he be blessed with a long and healthy life.@RahulGandhi
— Narendra Modi (@narendramodi) June 19, 2025
राजनीति में कदम और अहम मोड़
राहुल गांधी ने साल 2004 में राजनीति में कदम रखा जब उन्होंने उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। यह सीट उनके पिता राजीव गांधी की परंपरागत सीट रही थी। इसके बाद उन्होंने 2009 और 2014 में भी अमेठी से जीत दर्ज की। साल 2007 में उन्हें कांग्रेस का महासचिव बनाया गया और 2013 में वे पार्टी के उपाध्यक्ष बने। 2017 में राहुल गांधी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया लेकिन 2019 के आम चुनाव में पार्टी की हार के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया।
Warmest birthday greetings to Shri @RahulGandhi.
What sets you apart is your unequivocal dedication to the Constitution's values and your deep compassion for social, political and economic justice for the millions whose voices often go unheard.
Your actions consistently…
— Mallikarjun Kharge (@kharge) June 19, 2025
दो सीटों से जीत और रायबरेली को चुना
2019 के चुनाव में राहुल गांधी को अमेठी से हार का सामना करना पड़ा जहां से भाजपा की स्मृति ईरानी ने उन्हें हराया। लेकिन उन्होंने केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ा और वहां से जीत गए। 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने दोबारा वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से चुनाव लड़ा और दोनों जगह से विजयी रहे। बाद में उन्होंने रायबरेली की सीट चुनी और अपनी बहन प्रियंका गांधी को वायनाड सीट से मैदान में उतारा। इस तरह राहुल गांधी आज न सिर्फ कांग्रेस के सबसे बड़े नेता हैं बल्कि संसद में विपक्ष की आवाज भी बन चुके हैं।
I join the entire Congress family and millions across the country in wishing our beloved leader, LOP Sh. @RahulGandhi ji a very happy birthday!
Your courage to take on the fascists without fear, your message of love triumphing over hate, and your farsighted vision for our… pic.twitter.com/gjQDztIerR
— K C Venugopal (@kcvenugopalmp) June 19, 2025
देशभर से मिल रही शुभकामनाएं और समर्थन
राहुल गांधी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ‘X’ पर लिखा, “लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।” कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी राहुल को बधाई दी और कहा कि वे संविधान की मूल भावना के प्रति समर्पित हैं और दलितों, वंचितों, पिछड़ों और आदिवासियों के लिए संघर्ष करने वाले नेता हैं। केसी वेणुगोपाल ने भी उन्हें “देश की जरूरत” बताया और कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और ‘न्याय यात्रा’ ने देश में एक नई उम्मीद जगाई है। अशोक गहलोत ने तो यहां तक कह दिया कि अब समय आ गया है कि राहुल गांधी देश का नेतृत्व करें और संविधान को मजबूत करें।


