G-LDSFEPM48Y

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत..

नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम मानसून राजधानी दिल्ली में दस्तक दे चुका है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल इलाके में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार, कोंकण और गोवा और तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि राजधानी दिल्ली में अगले 48 घंटे तेज बारिश हो सकती है।

 

 

मौसम विभाग ने कहा है कि मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हो गई है और इसके चलते हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा और मराठवाड़ा में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, गोवा, दक्षिण महाराष्ट्र के तटों के साथ लगे और बाहरी समुद्र में तेज हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग ने तेज रफ्तार में हवा चलने की आशंका के कारण कोमोरिन क्षेत्र और मन्नार की खाड़ी में मछुआरों को समुद्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

 

 

 

महाराष्ट्र के विदर्भ के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान के कारण लोगों के हाल बेहाल है। विदर्भ इलाके में सामान्य से काफी अधिक (3.0 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस) तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों पर वह सामान्य से काफी नीचे (-5.1 डिग्री सेल्सियस या अधिक) दर्ज किया गया है। राजस्थान के चुरू जिले में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!