30.5 C
Bhopal
Monday, October 21, 2024

प्रदेश के कई जिलों में बारिश से तबाही, 13 जिलों में अलर्ट जारी

Must read

भोपाल: अरब सागर और राजस्थान पर बनी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में नमी आ रही है, जिसके चलते आंशिक बादल छाए हुए हैं और कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को नर्मदापुरम, जबलपुर और इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा की संभावना है। बादल छाए रहने के कारण रात के तापमान में गिरावट की संभावना कम है।

 

शुक्रवार को सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक मलाजखंड में 8 मिमी, खंडवा में 2 मिमी और धार में 0.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 37 डिग्री सेल्सियस गुना में रहा, जबकि छह शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक अजय शुक्ला के अनुसार, अरब सागर में ऊपरी हवा के हिस्से में चक्रवात बना हुआ है, जो शनिवार तक कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। साथ ही, अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका सक्रिय है, जबकि राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्रति चक्रवात बना हुआ है।

 

इन प्रणालियों के कारण विपरीत हवाओं का संयोजन हो रहा है, जिससे प्रदेश के कई शहरों में बादल छाए हुए हैं और नर्मदापुरम, जबलपुर एवं इंदौर संभाग के जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। रात के तापमान में फिलहाल गिरावट की संभावना नहीं है।

 

सिवनी में कार्तिक मास के पहले दिन हुई झमाझम बारिश से फसलों को भारी नुकसान की आशंका है। किसानों का कहना है कि मक्का और अन्य फसलों की कटाई प्रभावित हो रही है, खेतों में नमी और दलदल होने के कारण फसलें भीग रही हैं।

 

कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के उमरिया गांव में मक्का तोड़ रही एक महिला किसान सावित्री की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे हुई, जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!