G-LDSFEPM48Y

राज्यसभा चुनाव तैयारी पूरी, जल्द हो सकता है अधिसूचना ऐलना

भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा के रिक्त हो रहे तीन स्थानों के लिए चुनाव की तैयारी प्रारंभ हो गई है। निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची तैयार करा ली है। मतदान की स्थिति बनने पर विधानसभा के समिति कक्ष में मतदान कराया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम अगले सप्ताह में घोषित हो सकता है। विधानसभा में दलीय स्थिति के हिसाब से दो स्थान भाजपा और एक कांग्रेस को मिलना तय है।

जून में भाजपा से राज्यसभा सदस्य सम्पतिया उइके, एमजे अकबर और कांग्रेस के विवेक तन्खा का कार्यकाल पूरा हो रहा है। चुनाव मई में कराए जाने की तैयारी है।

इसके लिए विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह को रिटर्निंग आफिसर बनाया गया है। उन्होंने चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करा ली है। प्रदेश में 230 विधायक हैं, जो राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान करेंगे। वैसे दलीय स्थिति को देखते हुए मतदान की नौबत आने की संभावना नहीं है।

 

 

कांग्रेस के एक विधायक सचिन बिरला भाजपा में शामिल हो चुके हैं। यदि ये क्रास वोटिंग भी करते हैं तो पार्टी के पास इतने सदस्य हैं कि आसानी से अपने उम्मीदवार को जिता सकते हैं। यही वजह है कि राज्यसभा जाने की दावेदारी करने वाले भी अधिक हैं। मौजूदा राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा को दोबारा मौका दिए जाने की संभावना अधिक है क्योंकि पार्टी इस समय मिशन 2023 की तैयारी में जुटी है और नहीं चाहेगी कि कोई बिखराव हो।

 

वैसे भी कमल नाथ इन दिनों सभी नेताओं को साथ लेकर चल रहे हैं। हालांकि, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी दावेदार हैं। यादव अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं और निमाड़ सहित प्रदेश के अन्य स्थानों पर उनके समर्थकों की बड़ी संख्या भी है। पार्टी यदि राष्ट्रीय राजनीति के समीकरण को ध्यान में रखते हुए किसी बाहरी व्यक्ति को राज्यसभा भेजने का निर्णय लेती है तो फिर वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को मौका दिया जा सकता है।

 

कुल सदस्य- 230

 

भाजपा- 127

 

कांग्रेस-96

 

बसपा- 02

 

सपा-01

 

निर्दलीय- 04

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!