दिल्ली :- राज्यसभा सांसद अमर सिंह का शनिवार को सिंगापुर में निधन हो गया है। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे अमर सिंह पिछले 6 महीने से बीमार थे और सिंगापुर में अपना इलाज करवा रहे थे। अमर सिंह समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह के बेहद करीबी थे, कुछ दिनों पहले ही उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था।
अमर सिंह समाजवादी पार्टी के कदावर नेताओं में गिने जाते थे और अमिताभ बच्चन के परिवार से उनके गहरे संबंध थे। भारतीय राजनीति में अमर सिंह एक बड़ा नाम था। यूपीए वन की पहली सरकार में लेफ्ट को कांग्रेस से जोड़ने में अमर सिंह का बड़ा योगदान माना जाता था। उनका पूरा परिवार भी सिंगापुर में ही है।
एक समय पर उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले अमर सिंह समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के करीबियों में शामिल थे। इसी साल फरवरी में उन्होंने अमिताभ बच्चन से माफी भी मांगी थी। उन्होंने अपने रातनीतिक करियर की शुरुआत 1996 में राज्यसभा सदस्य के रूप में की थी।


