इतिहास रचने को तैयार रणबीर की Ramayana! रामायण का बजट जानकर आप भी कहेंगे ‘बाप रे बाप

Ramayana: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर राज करने को तैयार हैं। इस बार वह किसी आम फिल्म में नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति की सबसे पवित्र और ऐतिहासिक कथा ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का पहला झलक जैसे ही सामने आई, दर्शकों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं ‘दंगल’ फेम नितेश तिवारी, जिनके नाम देश की सबसे बड़ी हिट फिल्म भी दर्ज है। अब वे देश की सबसे बड़ी बजट फिल्म लेकर आ रहे हैं।

वीएफएक्स और म्यूजिक ने रच दिया दिव्य संसार

‘रामायण’ की पहली झलक में ही साफ दिखता है कि इस फिल्म में तकनीकी स्तर पर कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। इसका वीएफएक्स, बैकग्राउंड म्यूजिक और किरदारों का लुक हर फ्रेम में भव्यता का अहसास कराता है। सिर्फ एक छोटे से वीडियो क्लिप में ही दर्शकों को ऐसा अनुभव हुआ कि जैसे वे किसी देवीय संसार में प्रवेश कर चुके हैं। फिल्म की भव्यता और शुद्धता को देखते हुए यह भी कहा जा सकता है कि मेकर्स ने सिर्फ पैसा ही नहीं बल्कि भावनाएं भी लगाई हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

900 करोड़ का बजट, दिवाली 2026 में रिलीज

इस फिल्म को लेकर जितना उत्साह है उतना ही बड़ा है इसका बजट। रिपोर्ट्स के अनुसार, रामायण के पहले पार्ट पर 900 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं जबकि दूसरे पार्ट पर लगभग 700 करोड़ रुपये। यानी कुल 1600 करोड़ की लागत से यह महाकाव्य तैयार किया जा रहा है। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 को रिलीज होगा और दूसरा भाग दिवाली 2027 को। इतनी भव्यता और तैयारी के साथ यह फिल्म सिर्फ एक सिनेमा नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक आयोजन बन चुकी है।

स्टारकास्ट में नजर आएंगे पौराणिक किरदार

इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट की स्टारकास्ट भी उतनी ही दमदार रखी गई है। रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे जबकि साईं पल्लवी माता सीता की भूमिका निभाएंगी। सनी देओल को हनुमान के रोल में देखना दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा। वहीं रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे और दक्षिण भारत के सुपरस्टार यश रावण के किरदार में खलनायकी का दम दिखाएंगे। हर किरदार को चुनने में बहुत सोच समझकर फैसला लिया गया है ताकि पौराणिक भावनाओं से समझौता न हो।

रामायण की शुरुआत भर है, आगे बहुत कुछ आना बाकी है

हालांकि अभी केवल एक झलक आई है लेकिन इससे ही साफ हो गया है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा की दिशा बदलने जा रही है। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक भावना है जो करोड़ों भारतीयों के दिलों में बसी हुई है। नितेश तिवारी की यह प्रस्तुति आने वाले समय में एक बेंचमार्क सेट कर सकती है। दर्शक बेसब्री से ट्रेलर और और ज्यादा झलकियों का इंतजार कर रहे हैं। जो देखा है वो सिर्फ शुरुआत है, असली रामायण तो अब शुरू होगी।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!