Saturday, April 19, 2025

नशे की हालत में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने घटना के 2 दिन बाद दर्ज की एफआईआर

ग्वालियर। शहर में घर से आईटीआई कॉलेज निकली एक नाबालिक लड़की से उसी के साथ पढ़ने वाले युवक ने दुष्कर्म कर डाला है। आरोपी ने पहले तो नाबालिक को नशीला पदार्थ खिलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद मेंं आरोपी नशे की हालत में लड़की को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। नशे की हालत में घर पहुंची नाबालिक ने जब माता-पिता को जानकारी दी। जिसके बाद माता पिता के थाने के चक्कर लगाने के आखिरकार 2 दिनों बाद बुधवार देर रात को लड़की के बयान पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

जानकारी के मुताबिक मुरार क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित नाबालिक लड़की और आरोपी युवक दोनों ही गोले के मंदिर इलाके में आईटीआई कॉलेज में पढ़ते हैं। घटना 12 अप्रैल सोमवार की है। जब नाबालिग छात्रा आईटीआई कॉलेज के लिए सुबह घर से निकली थी। लेकिन दोपहर में उसकी एक सहेली ने उसके माता-पिता को फोन कर कहा, कि उसकी तबीयत खराब हो गई है। जिसके बाद जब नाबालिग छात्रा शाम को घर पहुंची तो नशे में झूम रही थी।

 

 

इसी बीच उसने अपने माता पिता को बताया ,कि उसके साथ पढ़ने वाले युवक गौरव कोरी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। जिसके बाद माता-पिता गोले का मंदिर थाने पहुंचे। नाबालिक की हालत देखते हुए पहले उसे जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच लड़की के बयान ना होने के कारण पुलिस माता पिता को 2 दिनों तक थाने से बिना एफआईआर. के टरकाती रही। हालांकि बाद में नाबालिक पीड़ित छात्रा को पूरी तरह होश आने के बाद बुधवार की देर रात गोला का मंदिर थाना पुलिस ने मामले में पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज करते हुए आरोपी युवक पर दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी कर ली है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!