Saturday, April 19, 2025

पत्नी से शादी कर प्रेमिका के साथ किया रेप, पुलिस ने किया मामल दर्ज

भोपाल। रेलवे में तैनात पति को रेप केस से बचाने के लिए पत्नी ने उसकी प्रेमिका से शादी करवा दी। शादी के बाद पति-पत्नी उसे परेशान करने लगे। दोनों ने युवती को अपने साथ रखने से मना कर दिया। शादी कराने वाली पत्नी भी सौतन पर तंज कसने लगी। युवती ने कोर्ट का दरवाजा खटखटया। कोर्ट के आदेश पर पति के खिलाफ दुष्कर्म का केस, जबकि शादी कराने वाली उसकी पत्नी को धोखाधड़ी का आरोपी बनाया है।

पुलिस के मुताबिक, करोंद इलाके में रहने वाली 25 साल की युवती निजी काम करती है। जनवरी 2018 में उसकी मुलाकात खुद को रेलवे कर्मचारी बताने वाले दशरथ सताले से हुई। दशरथ ने उसे प्यार में फांसकर उसका शारीरिक शोषण किया। बाद में युवती को पता चला कि दशरथ पहले शादीशुदा है। वह दशरथ के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराने थाने जाने लगी। इस पर दशरथ की पत्नी विनिता ने कहा कि वह उसकी शादी पति से करवा देगी।

रेप का केस नहीं दर्ज कराओ। युवती इस बात पर राजी हो गई। दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली। शादी के कुछ समय बाद दशरथ युवती को अपने पास रखने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट में परिवाद दाखिल किया। कोर्ट के आदेश के बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। फिलहाल, गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!