الرئيسية एमपी समाचार शिवपुरी में रिटायर्ड DSP को गोली मारी, अस्पताल में कराया भर्ती

शिवपुरी में रिटायर्ड DSP को गोली मारी, अस्पताल में कराया भर्ती

मोनू प्रधान, शिवपुरी :- शिवपुरी के रिटायर डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार के पैर में घर पर गोली मारी गई है। उनके एक व्यक्ति ने पैर छुए और गोली चल गई। गोली जाँघ में लगी बताई जा रही है। उनका शुरूआती इलाज निजी चिकित्सालय सिद्धि विनायक में किया गया। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया हैं। फिलहाल जानकारी के अनुसार वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। जिस व्यक्ति से गोली चली है, वह आल्टो में बैठकर भाग गया है।

वही जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि जिन लोगों ने गोली मारी हैं, उनसे किसी बात को लेकर पुराना विबाद चल रहा था। आरोपी ने पैर छूने के बहाने गोली चला दी, जो उनकी जांघ में लगी हैं। अभी वह खतरे से बाहर हैं, आरोपियों की शिनाख्त की जा रही हैं। आरोपियों की संख्या चार से पांच हो सकती हैं, अभी फरार हैं पुलिस शिनाख्त में जुटी हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version