सोने-चांदी के दाम में उछाल, देखें आज का रेट

भोपाल। यदि आप सोना-चांदी खरीदने या सोने में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो मौजूदा दरों की जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आज, शनिवार, 30 नवंबर को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने का भाव 7,240 रुपये प्रति ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 7,602 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है।

भोपाल में सोने के दाम

शुक्रवार को भोपाल में 22 कैरेट सोना 71,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 75,290 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका था। हालांकि, शनिवार को सोने की कीमत में वृद्धि देखी गई। आज 22 कैरेट सोने का भाव 72,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 76,020 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

भोपाल में चांदी की कीमत

चांदी की कीमत में भी उछाल दर्ज किया गया है। बैंकबाजार डॉट कॉम के अनुसार, शुक्रवार को चांदी का भाव 98,000 रुपये प्रति किलो था, जो शनिवार को बढ़कर 1,00,000 रुपये प्रति किलो हो गया है।

कैसे जांचें सोने की शुद्धता

सोने की शुद्धता की पहचान अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) द्वारा दिए गए हॉलमार्क से की जा सकती है। अलग-अलग कैरेट के सोने पर विशिष्ट अंक अंकित होते हैं। 24 कैरेट – 999 , 23 कैरेट – 958 ,22 कैरेट – 916 ,21 कैरेट – 875 , 18 कैरेट – 750 अधिकतर लोग 22 कैरेट सोना खरीदते हैं, हालांकि कुछ 18 कैरेट का भी उपयोग करते हैं। ध्यान दें कि 24 कैरेट से अधिक कैरेट नहीं होते, और कैरेट जितना अधिक होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा।

22 और 24 कैरेट सोने में क्या अंतर है

24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोने की शुद्धता लगभग 91% होती है। 22 कैरेट सोने में 9% अन्य धातुएं, जैसे तांबा, चांदी और जिंक मिलाए जाते हैं, जिससे यह आभूषण बनाने के लिए उपयुक्त बनता है। वहीं, 24 कैरेट सोना पूरी तरह से शुद्ध होता है, लेकिन इसकी कोमलता के कारण इससे गहने नहीं बनाए जा सकते। यही कारण है कि अधिकतर दुकानदार 22 कैरेट सोने के आभूषण ही बेचते हैं।

यह भी पढ़िए : रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पटवारी, जानें क्या है पूरा मामला

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!