25.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

MP मे शराब बंद को लेकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दी धमकी

Must read

भोपाल। भोपाल से लोकसभा सदस्‍य साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बार फिर शराबबंदी की मांग की है। रवींद्र भवन में अहिरवार समाज की ओर से आयोजित संत रविदास जयंती के कार्यक्रम में पहुंचीं साध्वी ने कहा कि शराब से घर टूट रहे हैं। कई लोगों की जान जा रही है। शराब को प्रदेश में बंद कर देना चाहिए। इसमें कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। साध्वी ने कहा कि कुछ दिनों पहले शराबबंदी का समर्थन किया। अधिक मात्रा में शराब लेना विष बताया। कम मात्रा में सेवन करना अमृत बताया तो कांग्रेसियों ने विरोध किया। बंगले पर शराब की बोतल लेकर पहुंच गए। ऐसे कांग्रेसियों को शर्म आनी चाहिए। कांग्रेसी भगवा को पहले ही आंतकवाद कहकर पाप कर चुके हैं। कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के लिए भाजपा के लोग चल पड़े हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छा काम कर रहे हैं। भाजपा द्वारा किए गए विकास, उन्नति को जनता पहचान रही है। कांग्रेसी शराब बांटते रहेंगे। कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना है।

संत रविदास जयंती पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अहिरवार समाज की पत्रिका जागृति का विमोचन भी किया। समाज के पदाधिकारियों ने भवन के लिए जमीन की मांग सांसद प्रज्ञा ठाकुर के समक्ष रखी। वार्ड-27 में संत रविदास मंदिर का जीर्णोंद्वार कार्य के लिए आर्थिक मदद करने की मांग गई। इस पर सांसद ने जल्द पूरा करने का भरोसा दिया। संत रविदास की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ।

बता दें कि कुछ दिनों पहले सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के शराबबंदी के संकल्प का समर्थन किया था। अब एक बार फिर से सांसद साध्वी ने शराबबंदी की बात कही है। इस पर कांग्रेसियों ने फिर से साध्वी को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेसियों का कहना है कि एक तरफ साध्वी शराब को औषधि बताती हैं और दूसरी ओर शराबबंदी की मांग करती हैं।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!