Salman Khan को हम सभी उनकी दमदार एक्टिंग, जबरदस्त एक्शन और फिटनेस के लिए जानते हैं। लेकिन हाल ही में कपिल शर्मा के शो में उन्होंने जो खुलासा किया उसने उनके चाहने वालों को झकझोर कर रख दिया। उन्होंने बताया कि वे ‘ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया’, ‘ब्रेन एनीरिज्म’ और ‘एवी मॉलफॉर्मेशन’ जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। इन बीमारियों के बावजूद सलमान शूटिंग करते हैं और स्टेज पर परफॉर्म भी करते हैं।
यह बीमारी बहुत ही दर्दनाक होती है जिसमें चेहरे की नसों में अचानक और बार-बार तेज़ झटकेदार दर्द होता है। सलमान ने बताया कि उन्हें बात करने, खाना खाने और यहां तक कि ब्रश करने में भी तकलीफ होती है। इस बीमारी को ‘सुसाइड डिजीज’ भी कहा जाता है क्योंकि इसका दर्द इतना असहनीय होता है कि कई लोग मानसिक रूप से टूट जाते हैं।

ब्रेन एनीरिज्म: ‘साइलेंट किलर’ से मुकाबला
ब्रेन एनीरिज्म एक ऐसी स्थिति है जिसमें दिमाग की रक्त वाहिकाएं फूल जाती हैं और किसी भी समय फट सकती हैं। इसका लक्षण अक्सर नजर नहीं आता, लेकिन जब यह फटता है तो व्यक्ति को ब्रेन हेमरेज हो सकता है। सलमान ने कहा कि वे इस बीमारी से भी पीड़ित हैं और डॉक्टरों की सख्त निगरानी में रहते हैं।
एवी मॉलफॉर्मेशन: दिमाग की रक्त धमनियों में उलझन
एवी मॉलफॉर्मेशन यानी ‘आर्टेरियोवेनस मॉलफॉर्मेशन’ एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें नसों और धमनियों के बीच खून का प्रवाह गड़बड़ा जाता है। इसका सीधा असर ब्रेन पर होता है और यह मिर्गी या ब्रेन स्ट्रोक जैसी स्थितियों को जन्म दे सकता है। सलमान खान के अनुसार यह भी उनकी हेल्थ में एक बड़ा खतरा है लेकिन वे हिम्मत नहीं हारते।
सलमान खान की यह कहानी सिर्फ बीमारियों की नहीं बल्कि हिम्मत और ज़िंदगी से लड़ने की है। वे कहते हैं कि दर्द से भागा नहीं जा सकता, उसे अपनाकर ही आगे बढ़ा जा सकता है। अपने करोड़ों फैंस को उन्होंने यह संदेश दिया कि चाहे जीवन में कितनी भी मुश्किलें क्यों न आएं, हमें हार नहीं माननी चाहिए।


