बॉलीवुड के मेगास्टार Salman Khan इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही है और इसमें एक्शन, देशभक्ति और इमोशंस का जबरदस्त संगम देखने को मिलेगा। फिल्म के पोस्टर रिलीज के बाद से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह, जेन शॉ, अंकुर भाटिया, हर्षिल शाह, हीरा सोहल, विपिन भारद्वाज और अभिलाष चौधरी जैसे कलाकार फिल्म में नजर आएंगे।
सलमान के लुक ने उड़ाए होश
हाल ही में Salman Khan ने अपने इंस्टाग्राम पर बिना कैप्शन के एक नई तस्वीर शेयर की है जिसने फैंस को दीवाना बना दिया है। इस फोटो में सलमान ग्रे जैकेट, सिल्वर चेन और ब्लैक सनग्लासेस में बेहद डैशिंग लग रहे हैं। हल्की दाढ़ी और मूंछों के साथ उनका यह लुक बहुत ही रफ एंड टफ दिख रहा है। माना जा रहा है कि यह फिल्म की शूटिंग का लुक है, जो अब वायरल हो चुका है।
View this post on Instagram
मोशन पोस्टर में दिखा देशभक्ति का जज़्बा
‘बैटल ऑफ गलवान’ का मोशन पोस्टर भी कुछ दिनों पहले रिलीज किया गया था जिसमें सलमान खान का एक और जबरदस्त लुक सामने आया। इस पोस्टर में सलमान के चेहरे पर खून के निशान, बड़ी मूंछ और आंखों में जलता हुआ देशप्रेम साफ दिखा। पोस्टर ने दर्शकों को यह संकेत दे दिया है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन और भावनात्मक कहानी का संगम होगा।
गलवान घाटी की सच्ची घटना पर आधारित फिल्म
यह फिल्म साल 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प पर आधारित है। यह घटना भारत के इतिहास में एक बेहद भावनात्मक और साहसिक अध्याय रही है, और सलमान खान इस घटना को बड़े पर्दे पर जीवंत करने जा रहे हैं। फिल्म सिर्फ एक एक्शन ड्रामा नहीं होगी बल्कि एक सच्ची घटना पर आधारित देशभक्ति से भरी कहानी होगी।
फैंस बोले – ‘ये है असली टाइगर’
सलमान खान का यह लुक देखकर फैंस उन्हें फिर से एक नए अवतार में देखने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर यूज़र्स कमेंट्स कर रहे हैं – “ये है असली टाइगर”, “अब चीन को भी दिखेगा भाईजान का जलवा”, “देश के लिए लड़ते सलमान का ये रूप देखने का इंतज़ार है”। फिल्म की रिलीज़ डेट अभी तय नहीं हुई है, लेकिन हर तरफ इसकी चर्चा ज़ोरों पर है।


