Samsung Galaxy Z Flip FE: साल 2025 सैमसंग प्रेमियों के लिए काफी रोमांचक रहने वाला है। कंपनी आने वाले महीनों में कई बड़े लॉन्च की तैयारी में है। खास बात यह है कि सैमसंग अब एक सस्ता फ्लिप स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लाने वाला है। इसका नाम Samsung Galaxy Z Flip FE हो सकता है जो Galaxy Z Flip 7 का एक सस्ता वेरिएंट होगा।
Galaxy Z Flip FE की लॉन्चिंग है पास
Samsung Galaxy Z Flip FE को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन जुलाई में होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च हो सकता है। कंपनी इस इवेंट में Galaxy Z Flip 7 FE के साथ ही और भी प्रोडक्ट्स पेश कर सकती है। अगर आप एक सस्ता और स्टाइलिश फोल्डेबल फोन लेना चाहते हैं तो यह बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
Galaxy Z Flip 7 FE की कीमत लॉन्च से पहले ही सामने आ गई है। GSMS Arena की रिपोर्ट के अनुसार इसकी कीमत साउथ कोरिया में KRW 1 मिलियन यानी करीब ₹61,800 हो सकती है। वहीं अमेरिका में इसकी कीमत $799 यानी लगभग ₹66,700 बताई जा रही है। यह सैमसंग का अब तक का सबसे सस्ता फोल्डेबल फोन हो सकता है।
लॉन्च होंगे और भी धांसू फोल्डेबल फोन
Galaxy Z Flip 7 FE के साथ ही कंपनी Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Fold 7 को भी Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च कर सकती है। इस इवेंट को लेकर तकनीकी जगत में काफी उत्सुकता बनी हुई है। Galaxy Z Flip 7 FE को दो स्टोरेज वेरिएंट में लाया जाएगा जिसमें 128GB और 256GB विकल्प हो सकते हैं।
Galaxy Z Flip 7 FE में Exynos 2500 चिपसेट दिया जा सकता है जो कि परफॉर्मेंस को जबरदस्त बनाएगा। इसका सिग्नेचर फोल्डेबल डिज़ाइन इस फोन में भी बरकरार रहेगा। इसके अलावा इस फोन में कवर डिस्प्ले भी मिलेगा जो इसे बेहद खास बनाता है। स्टाइल और टेक्नोलॉजी के इस शानदार मेल को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।