Sanjay Raut: गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में अपने हालिया संबोधन के दौरान कहा कि ‘हिंदू आतंकवादी नहीं हो सकता’। उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। उन्होंने यह बात उन आरोपों के संदर्भ में कही जो बीते वर्षों में कथित रूप से हिंदू संगठनों पर आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों को लेकर लगे थे। अमित शाह ने यह स्पष्ट किया कि भारत का बहुसंख्यक समाज शांति में विश्वास करता है और आतंकवाद को कभी समर्थन नहीं देता।
संजय राउत बोले – आतंकवादी की कोई जाति या धर्म नहीं होता
शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत ने अमित शाह के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “आतंकवादी की कोई जाति या धर्म नहीं होता।” उन्होंने पाकिस्तान द्वारा कुलभूषण जाधव को ‘हिंदू आतंकवादी’ कहे जाने का हवाला देते हुए कहा कि भारत सरकार को पाकिस्तान को स्पष्ट करना चाहिए कि जाधव भारत का नागरिक है और वह आतंकवादी नहीं है। राउत ने कहा कि इस तरह के बयान से समाज में भ्रम फैलता है और राजनीतिक ध्रुवीकरण होता है।
#WATCH | Mumbai | On Union Home Minister Amit Shah's "A Hindu cannot be a terrorist" statement in the Rajya Sabha yesterday, Shiv Sena (UBT ) MP Sanjay Raut says, "A terrorist does not have any caste or religion. The people of Pakistan call Kulbhushan Yadav a terrorist, a Hindu… pic.twitter.com/5YfVzksS34
— ANI (@ANI) July 31, 2025
खडसे के दामाद की गिरफ्तारी पर भी उठाया सवाल
संजय राउत ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवळकर की गिरफ्तारी पर भी सवाल उठाए। पुणे में एक कथित ‘ड्रग पार्टी’ में पकड़े गए खेवळकर पर राउत ने कहा कि यह गिरफ्तारी राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित लगती है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी नेता गिरीश महाजन को एक कथित ‘हनी ट्रैप’ मामले से जोड़ने से बचने के लिए खडसे परिवार को टारगेट किया जा रहा है।
‘पूर्व मंत्री की चुप्पी बंद कराने के लिए किया गया हमला’
राउत ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री खडसे के घर पर हुई कार्रवाई एक सोची-समझी साजिश है। उन्होंने कहा कि “यह हमला उनकी आवाज को दबाने के लिए किया गया है।” खडसे की बेटी रोहिणी खडसे एनसीपी (शरद पवार गुट) की महिला इकाई की अध्यक्ष हैं और उनकी राजनीतिक सक्रियता भी इन कार्रवाइयों का कारण बन सकती है। राउत ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में यह सब कुछ बहुत संदेहास्पद हो रहा है।
राजनीतिक विरोधियों को टारगेट कर रही है सत्ता – राउत
संजय राउत का कहना है कि मौजूदा सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों को डराने और बदनाम करने के लिए उनके परिजनों को निशाना बना रही है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। राउत ने कहा कि यह सब कुछ जनता


