Saturday, April 19, 2025

सपना चौधरी की तबीयत बिगड़ी, डांस करने के बाद पेट में हुआ दर्द 

रीवा। मध्यप्रदेश में प्रोग्राम करने आईं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वो सतना जिले के रामपुर बाघेलान में लाइव कंसर्ट करने आई थीं। कंसर्ट के बाद पेट दर्द होने पर उन्हें रविवार तड़के 3 बजे रीवा के संजय गांधी स्मृति हॉस्पिटल (SGMH) लाकर इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया। डॉक्टर डॉ. धीरज केन ने उनका ट्रीटमेंट किया और 10 मिनट बाद ही आराम मिलने पर वापस होटल भेज दिया। रामपुर बाघेलान कस्बे में व्यापारी सुखनंदन प्रसाद सर्राफ ने यह प्रोग्राम कराया था। सपना का लाइव कंसर्ट हनुमानगंज मैदान में हुआ, जो रात 8 बजे से शुरू होकर रात 12 बजे तक चला।

 

कंसर्ट खत्म होने के बाद सपना के रुकने-खाने का इंतजाम रीवा शहर के चोरहटा बाईपास स्थित चंद्रलोक होटल में था। सपना ने रात 1 बजे के बाद इवेंट कंपनी के स्टाफ और सिक्योरिटी गार्ड के साथ खाना खाया। 2.30 बजे के आसपास उन्हें पेट में दर्द होने लगा।

 

दर्द होने पर होटल मैनेजमेंट को जानकारी दिए बिना उनके सिक्योरिटी गार्ड उन्हें कार से लेकर अस्पताल पहुंचे। OPD में पर्ची कटाने के बाद उन्हें वार्ड नंबर-7 में एडमिट किया गया। सीएमएचओ डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि तड़के 3 बजे डॉ. धीरज केन की मौजूदगी में सपना को दवा दी गई। जब पेट दर्द से राहत मिली तो तड़के 3.20 पर उनको होटल जाने की इजाजत दे दी गई। इवेंट कंपनी के सूत्रों की मानें तो रविवार की सुबह 4 बजे से सुबह 9 बजे तक चंद्रलोक होटल में आराम करने के बाद सपना की तबीयत में सुधार हो गया। जिसके बाद वे रामपुर बाघेलान में सराफा कारोबारी के घर में चाय-नास्ता करने पहुंचीं। फिर वहां से खजुराहो के लिए रवाना हो गईं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!