G-LDSFEPM48Y

चुनावी रंजिश के चलते सरपंच को केरोसिन डालकर जिंदा जलाया

रीवा। रीवा में चुनावी रंजिश में सरपंच पति को जिंदा जला दिया गया। इससे पहले आरोपियों ने उसे करंट के झटके दिए। सुबह उसका जला हुआ शव पोल्ट्री फार्म पर मिला है। पुलिस का मानना है कि चुनाव की रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया। ऐहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। पनासी ग्राम पंचायत से बृजराज कुमार हाल में पंचायत चुनाव जीतकर सरपंच बनी हैं। गुरुवार को उनके पति जितेंद्र सिंह पाेल्ट्री फॉर्म पर गए थे। देर रात तक वह नहीं लौटे। परिजनों ने सोचा कि शायद जितेंद्र वहीं रुक गए हैं। सुबह भी जब नहीं लौटे, तो परिजन पोल्ट्री फॉर्म पर पहुंचे। यहां पोल्ट्री फॉर्म में आग लगी थी। अंदर देखा, तो कुर्सी समेत जली अवस्था में जितेंद्र सिंह पड़े थे।

 

सूचना पर मौके पर एसडीओपी समरजीत सिंह और थाना प्रभारी अनुराग अवस्थी पुलिस बल समेत पहुंचे। परिवार वालों का कहना है कि चुनावी रंजिश के चलते जितेंद्र की हत्या की गई है। पुलिस के मुताबिक शव के हाथ में बिजली के तार भी बंधे मिले हैं। आशंका है कि जिंदा जलाने से पहले आरोपियों ने जितेंद्र को कुर्सी से बांधा। उसे करंट लगाया। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए केरोसिन डालकर जलाया है। पास ही केरोसिन का खाली डिब्बा भी मिला है।

 

 

गांव में माहौल बिगड़ने की आशंका को देखने हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट यूनिट भी बुलाई गई है। जानकारी के बाद सैकड़ों समर्थक पोल्ट्री फार्म पहुंच गए। एएसपी विवेक कुमार ग्रामीणों को आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम लगा दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!