राशि। साल 2023 शुरु होने में बस एक ही महीना बाकी है और साल की शुरुआत होते ही शनिदेव भी कुंभ राशि में प्रवेश कर लेंगे। शनि के कुंभ राशि में आने से ही कुछ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती व कुछ राशि वालों पर शनि की ढैय्या शुरु हो जाएगी। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, शनिदेव फिलहाल अपनी राशि मकर में विराजमान हैं और तुला राशि व मिथुन राशि पर इस समय शनि की ढैय्या चल रही है जो कि जनवरी में खत्म हो जाएगी। तो वहीं कुछ राशियों पर शिन की साढ़ेसाती चल रही है और जनवरी से धनु राशि के जातकों पर से साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। लेकिन साल 2023 में किन राशि वालों पर शनि की नजर रहेगी आइए जानते हैं…
इन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती
मीन राशि- मीन राशि के जातकों की 29 अप्रैल 2022 से शनि की साढ़ेसाती शुरु हुई जो कि 17 अप्रैल 2030 तक रहेगी। फिलहाल इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण चल रहा है।
मकर राशि- मकर राशि पर शनि का प्रकोप 2017 से चल राह है। दरअसल इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती 26 जनवरी 2017 को शुरू हुई थी जो कि 29 मार्च 2025 को खत्म होगी।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती 24 जनवरी 2020 से शुरू हुई थी। लेकिन इन्हें साढ़ेसाती से निजात 23 फरवरी 2028 को शनि के मार्गी होने पर मिलेगा।
धनु राशि- इसके अलावा धनु राशि वालों को 17 जनवरी 2023 को शनि की साढ़ेसाती से पूरी तरह से छुटकारा मिल जाएगा।
29 अप्रैल 2022 को शनि के कुंभ राशि में आने से कर्क व वृश्चिक राशि वालों पर शनि ढैय्या शुरू हुई थी। 17 जनवरी 2023 को शनि के मार्गी होने पर तुला व मिथुन राशि वालों को शनि ढैय्या से पूरी तरह से छुटकारा मिल जाएगा
Recent Comments