घर में अकेला देख 9वीं की छात्रा से युवक ने किया रेप

भोपाल। भोपाल के कोलार इलाके में 9वीं की स्टूडेंट से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी नाबालिग को अकेला पाकर उसके घर में घुस गया। घटना के बाद पीड़िता की सूझबूझ और साहस से ही आरोपी पकड़ा गया। 35 साल का आरोपी दो बच्चों का बाप है।

पीड़िता जैसे-तैसे आरोपी के चंगुल से छूटकर बाहर आई और कुंडी लगाकर आरोपी को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसने पड़ोसी महिला को घटना के बारे में बताया। पड़ोसियों ने आरोपी को जमकर पीटा। महिला की सूचना पर पुलिस आई और आरोपी को दबोच लिया।पुलिस के मुताबिक कजलीखेड़ा कोलार रोड की रहने वाली 16 साल की लड़की 9वीं की छात्रा है। माता-पिता मजदूरी करते हैं। वे रोजाना सुबह काम पर निकल जाते हैं। शनिवार दोपहर लड़की घर में अकेली थी, तभी पड़ोस के मकान में मजदूरी करने आया संजू शाक्य (35) घर में घुस आया। उसने छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर रेप किया।

 

इसी बीच, छात्रा आरोपी के चंगुल से छूटकर घर से बाहर भाग आई। बाहर आते ही उसने घर के दरवाजे की कुंडी लगा दी। ऐसे में आरोपी अंदर ही रह गया। छात्रा ने आसपास के लोगों को घटना बताई। लोगों ने आरोपी को घर से बाहर निकालकर जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। आरोपी संजू शाक्य शादीशुदा है। संजू इसी मोहल्ले में मजदूरी करने आता था। वह लड़की पर पिछले 15 दिन से नजर रख रहा था। उसे जैसे ही पता चला कि लड़की घर में अकेली रहती है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे वह घर में घुस गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!