G-LDSFEPM48Y

मध्यप्रदेश के स्कूलों की छुट्टी और बढ़ी, अब इस महीने से खुलेंगे स्कूल

भोपाल। मध्यप्रदेश में स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण स्कूली बच्चों के लिए राहत दी गई है। पहले 20 जून 2023 से स्कूलों के खुलने की तारीख घोषित की गई थी। अब इसे बढ़ते हुए 1 जुलाई कर दिया गया है। मंत्री इंदर सिंह परमार ने भी इस संबंध में जानकारी दी है।

 

स्कूलों की छुट्टियों का समय बढ़ाते हुए कहा गया है कि भीषण गर्मी के चलते स्कूलों की छुट्टियों के समय को बढ़ाया गया है। कक्षा पहली से 5वीं तक के स्कूल अब 1 जुलाई से खुलेंगे। वहीं 20 जून से 30 जून तक कक्षा 6वीं से 12वीं तक के स्कूल मॉर्निंग शिफ्ट लगेंगे।

 

 

कलेक्टर ने भी इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। जिसमें कहा गया है कि कक्षा 5वीं की परीक्षाएं निर्धारित समय सारणी के अनुसार की होंगी। वहीं स्कूलों की छुट्टी के दिनों में बढ़ोत्तरी किए जाने का यह निर्णय मानसून में देरी और भीषण गर्मी को देखते हुए लिया गया है।

 

 

दरअसल, इस साल मानसून की दस्तक में देरी हो रही है। पूरा देश भीषण गर्मी के चलते झुलस रहा है। इसी के चलते भोपाल में भी गर्मियों की छुट्टियां बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है। इससे पहले बीते दिनों भी भोपाल कलेक्टर द्वारा एक आदेश जारी किया गया था, जिसमें 19 जून के बाद ही स्कूल खोले जाने के आदेश जारी किए गए थे। अब एक बार फिर स्कूल खुलने के समय में परिवर्तन करते हुए इसे 1 जुलाई कर दिया गया है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!