Home प्रदेश इंदौर स्कूलों का समय बदला, बर्फीली हवा से पड़ रही कड़ाके की ठंड

स्कूलों का समय बदला, बर्फीली हवा से पड़ रही कड़ाके की ठंड

इंदौर। पिछले तीन दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते प्रशासन ने नर्सरी से कक्षा आठवीं तक की कक्षाओं के समय में बदलाव किया है। प्रभारी कलेक्टर शिवम वर्मा ने बुधवार को आदेश जारी किया है।

सभी शासकीय/अशासकीय अनुदान प्राप्त/ मान्यता प्राप्त/ सीबीएसई/ आईसीएसई/ माध्यमिक शिक्षा मण्डल और समस्त बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए नर्सरी से आठवीं तक की शालाओं का संचालन सुबह 9 बजे के पूर्व नहीं करने के आदेश जारी किए है।

उत्तर भारत में बर्फबारी से ठंड का असर बना है। बुधवार को बर्फीली हवाएं चलती रही। दिन के तापमान में 2.4 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखी गई। साथ ही धूप निकलने से भले ही दिन में ठंड थोड़ी कम महसूस हुई। बावूजद इसके तीसरे दिन सामान्य से चार डिग्री तापमान कम रहा।

पारा 10 डिग्री नीचे रहा
मगर रात का पारा दस डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में बर्फबारी का असर अगले पांच से छह दिन ओर रहेगा। ठंड की यह स्थिति पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कम प्रभाव और हवा के पैटर्न में बदलाव की वजह से बनी है।

हश्यता तीन हजार मीटर तक पहुंची
बुधवार अलसुबह धुंध छाई रही। सुबह पांच बजे दृश्यता तीन हजार मीटर तक पहुंच गई। धूप निकलते ही मौसम साफ हो गया और दस बजे तक दृश्यता छह हजार मीटर दर्ज की गई। बीते चौबींस घंटों की तुलना में बुधवार को दिन का तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया।

.

error: Content is protected !!
Exit mobile version