सिंधिया के बेटे महानआर्यमन को बनाया जीडीसीए का उपाध्यक्ष

ग्वालियर। ग्वालियर में आहूजा करीब ढाई साल से सचिव पद की दौड़ में शामिल थे। आहूजा इससे पहले उपाध्यक्ष पद पर थे और वे संगठन में बतौर सचिव पद जैसी ही जिम्मेदार निभा रहे थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया जीडीसीए में संरक्षक का दायित्व निभाएंगे। प्रशांत मेहता को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है । संगठन में एक नए चेहरे के रूप में जीवाजी विवि के शारीरिक शिक्षा विभाग के पूर्व निर्देशक डा.राजेंद्र सिंह को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। जीडीसीए के नए पदाधिकारियों की पुष्टि नवयुक्ति अध्यक्ष प्रशांत मेहता ने की और कहा कि सभी का कार्यकाल एक साल रहेगा। संगठन में कुछ नए सदस्य भी जोड़े हैं। साथ ही क्रिकेट और खिलाड़ियों के उत्थान के लिए जल्द नई समितियों की घोषणा की जाएगी। यहां बता दें कि 20 मार्च के अंक में सबसे पहले बता दिया था कि महान आर्यमन को संगठन में अहम जिम्मेदारी मिलने वाली है

जीडीसीए में उपाध्यक्ष के तौर पर नई पारी की शुरुआत करने वाले महान आर्यमन वर्ष 2018 में 76वें सदस्य के तौर पर संगठन में शामिल हुए थे। हालांकि, पिछले तीन साल में चार सदस्यों का देहांत होने से यह संख्या 72 रह गई है। जीडीसीए की नई कार्यकारिणी में पांच नए सदस्य जुड़ने की बात कही जा रही है।

स्व. माधवराव सिंधिया ने वर्ष 1967 में ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन की स्थापना की थी। 55 साल के इतिहास में सचिव पद पर रवि पाटनकर ने एक दशक की सबसे बड़ी पारी खेली। श्री पाटनकर को 2009 में यह जवाबदेही मिली थी और अक्टूबर 2019 में उन्हें इस पद से मुक्त कर दिया गया था। वे 14वें सचिव थे। उनके कार्यकाल में शंकरपुर में शहर को नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात का श्रीगणेश भी हुआ। वर्तमान में पाटनकर मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन में जूनियन चयन समिति में शामिल हैं।

नई कार्यकारिणी

नाम पद

ज्योतिरादित्य सिंधिया संरक्षक

प्रश्ाांत मेहता अध्यक्ष

महान आर्यमन उपाध्यक्ष

डा.राजेंद्र सिंह उपाध्यक्ष

संजय आहूजा सचिव

अजय तायल संयुक्त सचिव

बीके शर्मा संयुक्त सचिव

वीरेंद्र बापना कोषाध्यक्ष

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!