31.7 C
Bhopal
Saturday, March 22, 2025

महिला के पेट में निकली कैंची, दर्द होने पर कराया CT Scan

Must read

भिंड। पेट दर्द से परेशान एक महिला के पेट में जांच के दौरान कैंची मिलने से डॉक्टर अचरज में हैं। महिला का 2023 में ओवेरियन कैंसर का ऑपरेश हुआ था। ऑपरेशन के बाद महिला के पेट में दर्द होने लगा। पति दवा दे देता था, तो आराम मिल जाता था।

हालत अधिक बिगड़ने लगी तब पति कमलेश कमलदेवी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टर ने दवा देकर महिला के पेट की सीटी स्कैन जांच लिखी। शुक्रवार को सीटी स्कैन जांच कराई तो कमलादेवी के पेट में कैंची दिखाई दी। तब ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की टीम से हुई गलती सामने आई।

सिटी स्कैन के बाद पीड़ित महिला को डॉक्टर ने ग्वालियर रेफर किया है। चिकित्सक का कहना था कि पेट में ऑपरेशन थिएटर में उपयाेग होने वाली कैंची फंसी है, जिसका ऑपरेशन ग्वालियर में ही किया जाएगा।

दरअसल गोरमी के सोंधा गांव निवासी 40 वर्षीय कमलादेवी को ओवेरियन कैंसर हुआ था। पति कमलेश पत्नी को लेकर ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में गए थे। जहां डॉक्टरों की टीम ने 22 फरवरी 2023 को उसका ऑपरेशन किया था। संभवतः ऑपरेशन के समय ही डॉक्टरर्स ने भूल से पेट में ही कैंची छोड़ थी।

पति का आरोप है कि डॉक्टरों की गलती के कारण उसकी पत्नी को असहनीय दर्द झेलना पड़ा है और उसकी जान जाने का भी खतरा था। साथ ही दोबारा ऑपरेशन करवाना पड़ेगा। मामले को लेकर कमलेश ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की बात कही है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!