24.2 C
Bhopal
Saturday, September 21, 2024

भाई को डूबता देख बचने गई तीन बहने डूबने से हुई चारो की मौत….

Must read

झाबुआ। प्रदेश के झाबुआ जिले में तालाब डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। इन बच्चों में तीन बालिकाएं और एक बालक शामिल है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला झाबुआ जिले के राणापुर थाना क्षेत्र के गांव कंजावनी का है। यहां तालाब कुछ बच्चे तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान एक लड़का तालाब में डूबने लगा। पास खड़ी बहनों ने जब अपने भाई को डूबते देखा तो बचाने के लिए तीनों कूद पड़ीं।

तालाब में पानी ज्यादा होने के कारण चारों बच्चे डूब गए। जब लोगों को मामले की जानकारी मिली तब तक काफी देर हो चुकी थी। बाद में पुलिस ने चारों बच्चों के शव बरामद कर राणापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिए। वहीं एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत से गांव में हाहाकार मच गया है। चारों बच्चे आपस में भाई बहन थे। एक साथ परिवार के चार बच्चों की मौत पर मातम पसरा है।

पीछे महीने में भी हुई थी तीन लड़कियों की मौत 
बता दें कि इससे पहले मई के महीने में सिंगरौली जिले में तीन लड़कियों की डूबने से मौत हो गई थी। यहां सगी बहनों की तालाब में एक दूसरे को बचाने के चक्कर में जान चली गई थी। इन तीनों में लड़कियों में सबसे बड़ी लड़की 12 साल की थी। वहीं एक 8 और एक 10 साल की थी। तीनों तालाब में नहाने गईं थीं। इसी दौरान डूबने से जान चली गई। दरअसल यहां एक लड़की का पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गई। इसके बाद दोनों बहनों ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसी चक्कर में तीनों लड़कियों की जान चली गई थी।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!