घर में युवती को अकेला देखकर दो युवकों ने किया दुष्कर्म

दतिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के भदौरिया की खिड़की पर दो युवकों ने घर में अकेली नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना बुधवार की देर रात करीब 10.30 बजे से 11 बजे के बीच की बताई गई है। घटना के बाद आरोपियों ने किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

 

जानकारी के अनुसार भदौरिया की खिड़की निवासी 14 वर्षीय किशोरी अपने घर पर अपने दादा के साथ थी। पिता, दादी और मां अन्यत्र गए हुए थे। बुधवार की रात 10.30 बजे किसी ने घर का दरवाजा खटखटाया तो किशोरी को लगा कि उसके मां-बाप आ गए। उसने जैसे ही दरवाजा खोला तो उसके पड़ोस में रहने वाले अमर सिंह मौर्य और रोहित साहू बाहर खड़े हुए थे जो किशोरी को दबोचते हुए अंदर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

 

इसके बाद दोनों आरोपी उसे पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भा गए। घटना के बाद पीड़िता ने अपनी शिकायत पिता को दर्ज कराई और कोतवाली थाने में शिकायत करने के लिए पहुंची। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!