Saturday, April 19, 2025

कुन्नूर हेलिकॉप्टर क्रैश में सीहोर के जवान जितेंद्र कुमार की भी मौत,सीएम शिवराज ने दी श्रद्धांजलि

सीहोर। तमिलनाडु के कुन्नूर के जंगलों में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत के साथ हुए हादसे में सीहोर के जवान जिंतेंद्र कुमार की भी मौत हो गई। जितेंद्र सीहोर के धामंदा गांव के निवासी थे। हादसा बुधवार दोपहर 12:30 बजे उस वक्त हुआ जब Mi-17V5 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका समेत 13 लोगों की मौत हो गई। जवान जितेंद्र की मौत की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने उनके घर पर बल तैनात कर दिया।

 

 

जानकारी के अनुसार, जितेंद्र साल 2011 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। ये खबर आते ही पूरे गांव में सन्नाटा फैल गया है। उनकी मौत की खबर उनके घरवालों को तत्काल नहीं दी गई। क्योंकि, उनकी मां की तबियत खराब है। खबर मिलते ही उनके घर के आस-पास लोगों की भीड़ जमा होने लगी थी। जवान की शादी साल 2014 में शादी हुई थी। उनकी एक डेढ़ साल की बेटी और 4 साल का बेटा है।

 

जवान जितेंद्र के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने लिखा- मध्य प्रदेश की माटी के सपूत जितेंद्र कुमार जी को सादर श्रद्धांजलि।जिस हृदय विदारक हेलीकॉप्टर हादसे ने सीडीएस बिपिन रावत जी को हमसे छीन लिया, उसी में सीहोर के पुत्र ने कर्तव्य निर्वहन करते हुए प्राण गवां दिए। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!