Saturday, April 19, 2025

सात पपीज को ब्रेड के टुकड़े में जहर देकर की हत्या

ग्वालियर। कुत्ते के सात बच्चों की निर्ममता से हत्या कर दी गई है। बुधवार सुबह जब कुशल नगर के लोग नींद से जागे तो सड़क पर वे मृत अवस्था में पड़े थे। एक के बाद एक 7 पपीज पड़े थे। उनके आसपास ब्रेड के स्लाइज रखे हुए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात तक इन बच्चों को खेलते देखा गया है, लेकिन सुबह वह खामोश पड़े थे। लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही इन बच्चों ने जन्म लिया था। छोटे-छोटे पपीज से कुछ लोगों को परेशानी थी। उनके दरवाजे पर यह टॉयलेट कर जाते थे। उनमें से ही किसी ने इन बच्चों को कुछ जहरीला पदार्थ खिला दिया है, जिससे एक साथ सभी सात पपीज की मौत हो गई है।

 

 

शहर के पड़ाव स्थित खेड़ापति कॉलोनी के पीछे न्यू कुशल नगर है। यहां करीब 2 महीने पहले ही स्ट्रीट डॉग ने बच्चों को जन्म दिया था। करीब 7 छोटे-छोटे डॉगी अभी पांच से सात दिन पहले ही गली में घूमना शुरू किए थे। यह डॉगी किसी के दरवाजे पर टॉयलेट कर देते तो हंगामा भी खड़ा हो जाता था। कुछ लोग बुधवार सुबह सैर पर निकले, तो उन्होंने देखा कि सड़क किनारे कुत्ते के यह सात बच्चे आसपास ही बेसुध पड़े थे। उनके आगे ब्रेड के स्लाइज पड़े थे। इस पर स्थानीय लोगों ने हाथ लगाकर देखा, तो उनकी मौत हो चुकी थी। इस पर स्थानीय नागरिक मनोज श्रीवास्तव ने तत्काल पड़ाव थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

 

न्यू कुशल नगर के रहने वाले मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि एक साथ इतने पपीज का मरना सामान्य नहीं है। इनके द्वारा किसी के भी दरवाजे पर टॉयलेट करने से लोग नाराज होते थे। किसी ने खाने में जहरीली चीज मिलाकर खिलाई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी सात बच्चे ऐसे पड़े थे, जैसे सो रहे हों। एक कार के पहिए के आसपास सभी घेरा बनाकर पड़े थे। किसी के शरीर पर चोट का निशान नहीं है। यह तो साफ है कि कुछ जहरीला पदार्थ खिलाकर मारा गया है। पुलिस ने इसी आधार पर जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस ने स्पॉट पर पहुंचने के बाद डॉग के बच्चों के शव टाट की बोरी में भरे हैं। उन्हें पशु चिकित्सालय में रखवा दिया है। पुलिस अब उनका पीएम कराएगी। पुलिस अफसरों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जहां शव मिले हैं, वहां आसपास दो सीसीटीवी लगे हैं। पुलिस फुटेज खंगाल रही है।पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों ने शिकायत की है। पपीज का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!