30.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

एक के बाद एक फटे कई गैस सिलेंडर, मचा हड़कम 

Must read

खंडवा। खंडवा जिले में देर रात एक मकान में भीषण आग लग गई। टना घासपुरा इलाके की है। दरअसल, यहां अवैध रूप से गैस सिलेंडर भरकर रखे हुए थे। आग लगी तो यहां एक के बाद कई जोरदार धमाके हुए। जिस कारण आसपास के अन्य मकान भी आग की चपेट में आ गए। इस हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद की गई।

 

 

जानकारी के मुताबिक, आगजनी की इस घटना में चार लोग घायल हो गए। जिनमें से दो की हालत बेहद गंभीर है। गंभीर रूप से दोनों घायलों को इंदौर के जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिला प्रशासन ने स्थानीय निवासियों की मदद से आसपास के रहवासियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस दौरान खंडवा सहित आसपास के निकायों के फायर फाइटर और ग्रामीण क्षेत्रों के टैंकरों से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया।

 

आग लगने की सूचना पर अमला जुटा तो लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। जिस शख्स के घर पर यह धमाका हुआ उसके घर में कई गैस सिलेंडर अवैध रूप से रखे हुए थे। वह अवैध रूप से गैस सिलेंडर की रीफिलिंग भी करता था। माना जा रहा है कि इसी रिफिलिंग के दौरान गैस का रिसाव हुआ होगा और जरा सी चिंगारी से विस्फोट हो गया।

 

 

अग्निकांड से इस क्षेत्र में अफ़रा तफ़री मच गयी। जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत भी करनी पड़ी। यहां पहला विस्फोट रात्रि साढ़े आठ बजे के करीब हुआ। जिसके बाद आग लगी जिसे तीन घंटे में भी काबू नहीं किया जा सका। प्रशासन ने इस मकान को बुलडोज़र चलाकर धवस्त भी कर दिया। जिससे आग फैलने से रोका जा सके। आसपास के मकानों को हादसे की चपेट में आने से बचाया जा सके।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!