Home प्रदेश इंदौर कड़ाके की ठंड और 13 जिलों में बारिश, IMD ने जारी किया...

कड़ाके की ठंड और 13 जिलों में बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

इंदौर। मध्य प्रदेश में जल्द ही मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। प्रदेश के कई शहरों में तीव्र ठंड की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

यह ठंड पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण होगी, जिससे रात का तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

नया मौसम सिस्टम सक्रिय
चक्रवात फंगल अब मध्य प्रदेश से खत्म हो चुका है, और एक नया मौसम सिस्टम सक्रिय हो गया है। यह सिस्टम वर्तमान में उत्तर भारत और पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर चक्रवात के रूप में सक्रिय है, जिससे आज सुबह से कई जिलों में बादल छाए हुए हैं।

बारिश और ठंड का असर
पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश के 13 जिलों में बारिश की संभावना है, जिनमें छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्ना, कटनी, जबलपुर और नरसिंहपुर शामिल हैं। कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में वृद्धि हो सकती है।

कब आएगी कड़ाके की ठंड
हालांकि, वर्तमान में बादलों के कारण ठंड का असर कम हो गया है, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2-3 दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी, जिससे प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड शुरू हो सकती है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में सबसे अधिक ठंड पड़ने की संभावना है।

इन शहरों में तापमान सबसे कम
ग्वालियर: 9.3 डिग्री
राजगढ़: 9.6 डिग्री
गिरवर (शाजापुर): 9.7 डिग्री
खजुराहो (छतरपुर): 10.2 डिग्री
चित्रकूट (सतना): 10.3 डिग्री
नौगांव (छतरपुर): 10.3 डिग्री

error: Content is protected !!
Exit mobile version